August 24, 2026

Don 3 विवाद में रणवीर सिंह का बड़ा पलटवार, एक्टर ने IMPPA को दी चेतावनी?

धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने IMPPA (इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) से साफ कह दिया है कि वो डॉन 3 को लेकर चल रहे विवाद से दूरी बनाए रखें. एक्टर ने साफ किया है कि यह मामला फिल्ममेकर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बीच चल रहा है. वहीं एक्टर ने यह भी साफ किया है कि इंडस्ट्री की किसी भी संस्था को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए.

आपको बता दें कि एक्टर रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने IMPPA (इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) से मुलाकात की थी और एक्सल एंटरटेनमेंट की ओर से भेजे गए 45 करोड़ की मुआवजे मामले में उन्होंने IMPPA को एक याचिका सौंपी थी. लेकिन यह जानकारी याचिका सौंपने के कुछ दिन बाद सामने आई थी. बता दें कि फिलहाल इस मामले में IMPPA दोनों पक्षों की की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है. इसके बाद IMPPA (इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) तय करेगी की इस मामले में क्या कदम उठाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा Don 3 का विवाद! रणवीर सिंह ने उठाया कानूनी कदम; FWICE को भेजा लीगल नोटिस

कैसे शुरू हुआ था डॉन 3 का झगड़ा

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह साल 2023 में फिल्म डॉन 3 के लिए डॉन के तौर पर नाम सामने आया था. वहीं डॉन में अमिताभ बच्चन और डॉन 2 में बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को चुना था. हालांकि, दिसंबर 2025 तक एक्टर फिल्म डॉन 3 का हिस्सा नहीं रहे थे. इस मामले में कई तरह की बाते होती रही… शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एक्टर ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया था. लेकिन यह मामला बाद में और भी ज्यादा गर्मा गया और झगड़ा काफी बढ़ गया.

---विज्ञापन---

वहीं फिल्ममेकर फरहान अख्तर और एक्टर रणवीर सिंह के बीच मूवी को लेकर काफी विवाद चल रहा है. मेकर्स के अनुसार जब प्रोजेक्ट को रोका गया, तो उस वक्त तक प्री-प्रोडक्शन में लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे. इस बात को लेकर फरहान अख्तर ने FWICE से शिकायत भी की थी, जिसमें उन्होंने 45 करोड़ रुपये का जिक्र किया था. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक्टर रणवीर सिंह के जाने पर हुए नुकसान के लिए मुआवजा की मांग की थी.

यह भी पढ़ें: Don 3 पर थम नहीं रहा विवाद! फरहान अख्तर के 45 करोड़ के दावे के खिलाफ रणवीर के पिता ने IMPPA में दी अर्जी

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट

एक्टर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ का हिस्सा होंगे. इस मूवी को एक्टर अपने बैनर ‘मां कसम फिल्म्स’ तले तैयार कर रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई एक्टर की मूवी धुरंधर के दोनों पार्ट ने दुनियाभर में जमकर गदर मचाया है.

---विज्ञापन---