July 16, 2026

Dixon Tech Share Price: HSBC ने बढ़ाया टारगेट, शेयर में 7% की उछला! अभी कितना चढ़ेगा स्टॉक?

Dixon Tech Share Price: HSBC ने बढ़ाया टारगेट, शेयर में 7% की उछला! अभी कितना चढ़ेगा स्टॉक?

Published: Thursday, July 16, 2026, 15:43 [IST]

Dixon Tech share Price: डिक्सन टेक के शेयरों में आज यानी 16 जुलाई को पंख लग गए। सुबह में शेयर मजबूत खुले। फिर 7 फीसदी तक चढ़ गए। लेकिन, मुनाफावसूली की वजह से तेजी थोड़ी सुस्त पड़ गई। 3 बजे शेयर 6.22 फीसदी चढ़कर 14,500 रुपये पर चल रहा।

Dixon Tech Share

शेयरों में तेजी की वजह विदेशी ब्रोकरेज फर्म HSBC की रिपोर्ट है। एचएसबीसी ने डिक्सन टेक को खरीदने की सलाह दी है। उसने इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है, कि सरकार ने 15 जुलाई को जिस नई मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग इनसेंटिव स्कीम को मंजूरी दी है, उसका फायदा डिक्सन टेक्नोलॉजी को मिलेगा।

एक महीने में 18.51 फीसदी उछला-

बता दें, कि डिक्सन का शेयर 15 जुलाई को भी चढ़ा था। यह 2.5 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 83,770 करोड़ रुपये पहुंच गया था। बीते एक महीने में डिक्सन का शेयर करीब 18.51 फीसदी उछला है और 6 महीने में यह 35% से ज्यादा की बढ़त दिखा चुका है।

शेयर का टारेगट प्राइस 16,000 रुपये किया-

HSBC ने डिक्सन टेक के शेयर का टारेगट प्राइस बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर 16 जुलाई के क्लोजिंग प्राइस से करीब 10 फीसदी चढ़ सकता है। हाल में ही सरकार ने Vivo Mobile India के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए भी डिक्सन टेक के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

24 एनालिस्ट्स की खरीदने की सलाह-

दरअसल, डिक्सन टेक को कवर करने वाले 33 एनालिस्ट्स में से 24 ने इसके शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। तीन एनालिस्ट्स ने शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है, तो 6 एनालिस्ट्स ने शेयरों को बेचने की सलाह दी है। अब निवेशकों की नजर आने वाले समय पर टिक गई है कि शेयर की चाल कैसी रहती है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

Story first published: Thursday, July 16, 2026, 15:43 [IST]

Other articles published on Jul 16, 2026