Gyanesh Kumar Controversy: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) और राम जन्मभूमि ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब (Indore Press Club) में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कथित वोट चोरी, मंदिर निर्माण से जुड़े जमीन सौदों और चंदे के इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।
राम मंदिर ट्रस्ट के जमीन सौदों पर सवाल
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अयोध्या (Ayodhya) में करीब दो करोड़ रुपये में खरीदी गई जमीन अगले ही दिन राम जन्मभूमि ट्रस्ट को 18 करोड़ रुपये में बेची गई।
उन्होंने मंदिर निर्माण के खर्च, ठेकों और चंदे का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग की।
साथ ही ज्ञानेश कुमार की ट्रस्ट से कथित भूमिका पर भी सवाल उठाए।
SIR को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने में गड़बड़ी हुई है।
दिग्विजय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की।
यह भी पढ़ें: Supreme Court Internet Rights: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बच्चों को भी इंटरनेट इस्तेमाल का मौलिक अधिकार, ऑनलाइन सुरक्षा के निर्देश
राम जन्मभूमि ट्रस्ट भंग करने की मांग
दिग्विजय सिंह ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट को भंग कर मंदिर प्रबंधन रामालय ट्रस्ट को सौंपने का प्रस्ताव रखा।
उन्होंने धार्मिक संस्थानों की आय और चढ़ावे का हिसाब सार्वजनिक करने और प्रबंधन में संतों और धार्मिक परंपराओं के प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की।
20 अक्टूबर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) से अयोध्या तक 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' (Satya Sanatan Swabhiman Yatra) शुरू करेंगे। यात्रा ओरछा से होकर गुजरेगी।
इसका घोषित उद्देश्य धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक जवाबदेही के मुद्दे उठाना है।
यात्रा को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का समर्थन भी मिला है।
यह भी पढ़ें: Indore Garba Controversy: इंदौर में गरबा पंडाल से नाबालिग लड़की को धक्के मारकर भगाया, BJP मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल