July 24, 2026

Dia Mirza ने NEET Protest पर सरकार को घेरा, PM Modi के देर रात जारी VIDEO पर उठाए सवाल '47 दिन क्यों लगे'?

Time Published: Friday, July 24, 2026, 18:29 [IST]

Dia Mirza Targeted PM Modi Selfie Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने NEET पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी के देर रात जारी वीडियो संदेश की तीखी आलोचना की है। पीएम मोदी के गुरुवार (23 जुलाई) रात 11:52 बजे जारी तीन मिनट के वीडियो के कुछ घंटों बाद ही दीया ने दीया मिर्जा ने एक सशक्त पोस्ट किया।

इसमें दीया ने कहा कि आपको कुछ कहने में 47 दिन लग गए। और अब जब आपने कहा है, तो आपने छात्रों और सोनमजी की हफ्तों तक भूख हड़ताल पर कुछ नहीं कहा। यह पोस्ट CJP के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन के बीच सनसनीखेज बन गई। दीया मिर्जा उन सेलिब्रिटीज में शामिल हैं, जो छात्रों के साथ खड़ी दिख रही हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि दीया ने क्या-क्या कहा?

dia-mirza-targeted-pm-modi

दीया मिर्जा ने PM Modi पर क्या कहा?

दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम नोट में लिखा कि अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के लिए, मरने वाले बच्चों के लिए, अपने अधिकारों की मांग करने वाले छात्रों के अविश्वसनीय धैर्य के लिए, सोनमजी और हफ्तों तक भूख हड़ताल पर रहे छात्रों के लिए सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं। आखिर यह कितना मुश्किल हो सकता है सर?

उन्होंने प्रतिक्रिया की देरी पर भी सवाल उठाया कि आपको कुछ कहने में 47 दिन लग गए। और अब जब आपने कहा है, तो आपने कुछ नहीं कहा। ऐसा कुछ भी नहीं जो लाखों टूटे हुए दिलों को ठीक कर सके। दीया की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। कई यूजर्स ने उन्हें समर्थन दीया। एक यूजर ने लिखा कि आप सबसे अच्छी हैं! इसे सबके सामने लाने के लिए धन्यवाद! दूसरे ने कहा कि बिल्कुल सही। कई ने उन्हें साहसी और मूल्यों पर अडिग रहने के लिए सराहा।

PM Modi का वीडियो संदेश: क्या कहा?

आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार (23 जुलाई) की रात 11:52 बजे वीडियो जारी कर कहा कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों और अभिभावकों को 'अत्यधिक पीड़ा' हुई है। उन्होंने घोषणा की थी कि कल कैबिनेट बैठक में पेपर लीक मामलों के लिए त्वरित अदालती कार्यवाही और कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला विधेयक लाया जाएगा। सरकार मानसून सत्र में इस विधेयक को पास कराने का प्रयास करेगी। छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो, यह प्राथमिकता है। PM ने इसे 'मामूली मुद्दा नहीं' बताया।

CJP आंदोलन और सोनम वांगचुक का फैसला

यह पोस्ट ऐसे समय आई जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी हैं। छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, मुआवजे और परीक्षा सुधारों की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को CJP प्रतिनिधिमंडल ने JP नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त कर दी, क्योंकि सरकार ने संसद में चर्चा और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कोई कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया।

आपको बता दें कि सिर्फ अकेली दीया मिर्जा ऐसी सिनेमा हस्ती नहीं है, जिन्होंने छात्रों की आवाज बुलंद की हो। इससे पहले, नसीरुद्दीन शाह, प्रकाश राज, शबाना आजमी जैसे कलाकार भी अपनी आवाज इस मसले पर मुखर कर चुके हैं।