September 10, 2026

Dhindora 2: भुवन बाम की ढिंढोरा 2 में हुई हीरामंडी की इस एक्ट्रेस की एंट्री,हाथ लगा बड़ा रोल

Dhindora 2 Cast Update: ढिंढोरा सीरीज की सफलता के 5 साल बाद अब ढिंढोरा 2 आने जा रही है. इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर अपडेट आया है. इस सीरीज में भुवन ने कई सारे किरदार प्ले किए थे और अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया था. इस सीरीज में भुवन के मिडिल क्लास जीवन की यात्रा को दिखाया गया था और बताया गया था कि आखिर कैसे उनका जीवन एक लॉटरी के बाद बदल जाता है और उनके जीवन में उथल-पुथल मच जाती है. यूट्यूब पर इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था.

अब 2021 में आई इस सीरीज का दूसरा सीजन आने जा रहा है. बस इस बार इसका ठिकाना बदल गया है. अब ये सीरीज भुवन बाम के यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स की जगह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसकी अनाउंसमेंट भी कर दी गई है. साथ ही इसकी कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया गया है. इसमें संजीदा शेख की एंट्री हो गई है.

कैसा होगा संजीदा शेख का रोल?

ढिंढोरा 2 की बात करें तो इसमें हीरामंडी फेम एक्ट्रेस कविता मामी का रोल प्ले करती नजर आएंगी. फिलहाल सीरीज को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की गई है. जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शेख का कैरेक्टर फिल्म में टीटू मामा का है जो दूसरे सीजन की जान हैं. सीरीज में संजीदा की कास्टिंग ने इसे और भी खास बना दिया है. संजीदा का ऐसा मानना है कि इस सीरीज का हिस्सा बनने के साथ ही वे एक और बड़े हाई-प्रोफाइल सीरीज से जुड़ गईं. उनकी पिछली कुछ सीरीज की बात करें तो इसमें हीरामंडी, तैश और द डायमंड बाजार जैसी सीरीज का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- प्रोटीन प्रोडक्ट से निकले कीड़े, बिपाशा बसु ने तुकाराम मुंडे को किया टैग, बोलीं- सिर्फ आपसे ही मदद की उम्मीद है

ढिंढोरा 2 पर कितना काम हो चुका?

ढिंढोरा 2 की बात करें तो इसे लेकर काफी काम हो चुका है. इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है. स्नेहा शेट्टी कोहली ने इस सीरीज का निर्देशन किया है वहीं भुवन बाम ने इस सीरीज का निर्माण किया है. वे इसमें अर्विन भंडारी, और रोहित जैन भी को-प्रोड्यूसर के तौर पर नजर आए थे. इसका डायरेक्शन दिल्ली, पंजाब और मुंबई में किया गया. वहीं इसकी लेखनी में भी भुवन के अलावा हुसैन दलाल, चेतन डांगे, अब्बास दलाल और गोपाल दत्त नजर आए थे.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button