August 28, 2026

भाई-बहन के अटूट रिश्ते को बयां करता Dharmendra का गाना, रक्षाबंधन पर मचा रहा धूम; 52 साल बाद जबरदस्त ट्रेंड - dharmendra 52 year old cult song bahna ne bhai trend on rakshabandhan millions of reels created on instagram

धर्मेंद्र का 52 साल पहले रक्षाबंधन से जुड़ा एक ऐसा गीत आया था, जिस पर 2026 में हजारों रील्स बन ...और पढ़ें

52 साल बाद ट्रेंडिंग बना धर्मेंद्र का रक्षाबंधन गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम

52 साल बाद ट्रेंडिंग बना धर्मेंद्र का रक्षाबंधन गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. धर्मेंद्र का 52 साल पुराना राखी गीत ट्रेंड कर रहा है

  2. सुमन कल्याणपुरी ने गाया था यह सुपरहिट गाना 

  3. अब तक हजारों भाई-बहन ने बनाई रील्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी भाई-बहन इकट्ठा हुए हैं और 'राखी' को सेलिब्रेट करते हुए एक-दूसरे के साथ कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में भी राखी के महत्व को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है।

बॉलीवुड में कई गाने ऐसे, जो राखी पर बने हैं और भाई-बहन के खूबसूरत बॉन्ड को दर्शाते हैं। हालांकि, 'रक्षाबंधन' के इस खास मौके पर धर्मेंद्र का 52 साल पुराना कल्ट क्लासिक गीत इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिस पर खूब रील्स बन रही हैं।

रक्षाबंधन पर सोशल मीडिया पर छाया धर्मेंद्र का गाना

राखी के फेस्टिवल पर इस वक्त सोशल मीडिया पर जो गाना सबसे ज्यादा छाया हुआ है, उस गीत को 52 साल पहले दिग्गज सिंगर सुमन कल्याणपुरी ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। गाने के बोल थे 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है।' सुपरहिट गीत के लिरिक्स इंदीवर ने लिखे थे और म्यूजिक कंपोजिशन शंकर जयकिशन ने किया था।

'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है' गाने में धर्मेंद्र और अभिनेत्री कुमुद चुगानी नजर आए थे, जिन्होंने फिल्म 'रेशम की डोरी' में धर्मेंद्र की बहन का किरदार निभाया था। जिसे बांधते हुए वह न सिर्फ खुशी से डांस करती है, बल्कि भाई की आरती उतारती है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक भाई अपनी बहन की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। इस समय धर्मेंद्र के हिट गाने पर लाखों रील्स बन चुकी हैं।

Screenshot 2026-08-28 160317

रेशम की डोर फिल्म का हिट हुआ था संगीत

साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'रेशम की डोर' में धर्मेंद्र और कुमुद चुगानी के अलावा मुख्य भूमिका में सायरा बानो भी थीं। फिल्म में सुजीत कुमार, रमेश देव, राजेन्द्रनाथ, सुरेश, सज्जन, सप्रू, जानकी दास, लीला मिश्रा ने अहम किरदार अदा किया था। धर्मेंद्र स्टारर फिल्म 'रेशम की डोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज बिजनेस किया था।

 Video Credit-shemaaroo filmi gaane 

फिल्म ने ठीक-ठाक मुनाफा निकाल लिया था। 'रेशम की डोरी' भले ही बॉक्स ऑफिस पर एवरेज थी, लेकिन फिल्म का संगीत ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है। खासतौर पर रक्षाबंधन का 'बहना' गीत, जो पांच दशक से रक्षाबंधन के त्योहार पर सुना जाने वाला सुपरहिट गीत है।