July 24, 2026

Dhamaal 4 Box Office Day 14: 'जन नायकन' की आंधी भी नहीं हिला पाई 'धमाल 4' को, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Jul 24, 2026 09:55 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

'धमाल 4' को ऑडियंस और क्रिटिक्स के शानदार मिक्स रिव्यू मिले हैं। कई लोगों को फिल्म में कॉमेडी और एक्शन बेहद पसंद आ रही है, तो कई को इसमें वही पुराना तड़का नजर आ रहा है। ऐसे में अब 'धमाल 4' के सामने विजय की 'जन नायकन' मुसीबत बनकर खड़ी है।

Dhamaal 4 Box Office Day 14: 'जन नायकन' की आंधी भी नहीं हिला पाई 'धमाल 4' को, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

धमाल 4 जन नायकन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 14: डायरेक्टर इंद्र कुमार की निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर 'धमाल 4' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में एक दो नहीं बल्कि कई स्टार्स ने अपनी मौजूदगी से इसे खास बनाया है। 'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी है। 'धमाल 4' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये अजय की 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'धमाल 4' को ऑडियंस और क्रिटिक्स के शानदार मिक्स रिव्यू मिले हैं। कई लोगों को फिल्म में कॉमेडी और एक्शन बेहद पसंद आ रही है, तो कई को इसमें वही पुराना तड़का नजर आ रहा है। ऐसे में अब 'धमाल 4' के सामने विजय की 'जन नायकन' मुसीबत बनकर खड़ी है। 'जन नायकन' कल यानी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। खैर इस फिल्म को रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं। तो लिए चलिए देखते हैं कि 'जन नायकन' की आंधी के बीच अजय की इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

'जन नायकन' रिलीज के बाद क्या रहा 'धमाल 4' का हाल

डायरेक्टर इंद्र कुमार की निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर 'धमाल 4' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 'धमाल 4' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' से हुआ। वहीं, अब इसके सामने विजय की 'जन नायकन' रिलीज हो गई। इसके बावजूद 'धमाल 4' बवाल काट रही है। ऐसे में अब 'धमाल 4' को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.00 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने 14वें दिन 2.15 करोड़ की शानदार की कमाई की है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 40.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'धमाल 4' का अबतक का कलेक्शन भारत में 136.65 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

वीक 196.00 करोड़ रुपये
वीक 240.65 करोड़ रुपये
डे 132.75 करोड़ रुपये
डे 142.15 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन136.65 करोड़ रुपये

धमाल 4 की स्टार कास्ट के बारे में

धमाल 4 की बात करें तो इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे कलाकार नजर आएंगे। धमाल 4 एक एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म होगी। बता दें, फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ अजय देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर्स में इंद्र कुमार, आनंद पंडित, अशोक थकेरिया, कृष्ण कुमार, भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक का नाम भी शामिल है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)