July 12, 2026

Dhamaal 4: 2 दिन में 50 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर छाए अजय देवगन, 2 फ्लॉप कॉमेडी फिल्मों के बाद हिट की है दरकार

Dhamaal 4: 2 दिन में 50 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर छाए अजय देवगन, 2 फ्लॉप कॉमेडी फिल्मों के बाद हिट की है दरकार

धमाल 4 फिल्म का हाल कैसा?

Dhamaal 4 Box Office Collection Worldwide Day 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को एक्शन और रोमांस के साथ ही कॉमेडी करने के लिए जाना जाता है. गोलमाल कॉमेडी को अपने अपने कंधों पर उठाकर ही उन्होंने इतना सक्सेसफुल बनाया. अब उन्होंने धमाल फिल्म फ्रेंचाइजी की भी जिम्मेदारी उठा ली है. इस फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया था और अब चौथी फिल्म के साथ भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. फिल्म ने 2 दिन में ही 50 करोड़ से ज्यादा रुपये कमा लिए हैं. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा भी देखने को मिला है.

करीब 7 साल के इंतजार के बाद धमाल फ्रेंचाइजी की कोई फिल्म आई है. ऐसे में इसे लेकर फैंस के बीच उत्साह भी नजर आ रहा है. ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं दूसरी तरफ दूसरे दिन फिल्म की कमाई 22.50 करोड़ रुपये की रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने नेट कलेक्शन के लिहाज से 2 दिन में 36.50 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का दो दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 43.80 करोड़ रुपये का रहा है. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की कमाई की है. ऐसे में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 53.80 करोड़ रुपये का जा पहुंचा है.

कितना है धमाल 4 का बजट?

धमाल 4 फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये तक का माना जा रहा है जो एक औसत बॉलीवुड फिल्म के मुकबाले काफी ज्यादा है. ऐसे में फिल्म ने 2 दिन में तो ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. अगर फिल्म रविवार को कोई करिश्मा दिखा ले जाती है और अपने वीकडेज में कलेक्शन के फ्लो को बरकरार रख ले जाती है तो फिर 10 दिन के अंदर ही ये फिल्म आसानी से अपना बजट रिकवर कर ले जाएगी. फिलहाल फिल्म को एक शानदार शुरुआत मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें- Dhamaal Box Office: 19 सालों में आईं धमाल फ्रेंचाइजी की 4 फिल्में, ओपनिंग डे पर किसने कमाए सबसे ज्यादा?

धमाल 4 की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अंजलि आनंद, संजीदा शेख, रितेश देशमुख, ईशा गुप्ता, रवि किशन, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है. इस फिल्म ने वैसे तो शानदार कलेक्शन किया है लेकिन ओपनिंग डे पर ये अपनी ही फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के कलेक्शन को नहीं तोड़ सकी है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button