जयपुर जेल में भूख हड़ताल पर पूर्व विधायक बलजीत यादव: बैरक में मोबाइल रखने के आरोप को झूठा बताया; DGP से सीसीटीवी जांच की मांग - Jaipur News
जयपुर16 घंटे पहले
कॉपी लिंक
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत यादव शनिवार (12 सितंबर) को भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जेल में मोबाइल रखने के आरोप में यादव पर 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी।
यादव से जेल में मिलने गए तसींग (कोटपूतली-बहरोड़) के निर्वतमान सरपंच प्रतिनिधि संदीप यादव ने पूर्व विधायक को लेकर जानकारी दी।
संदीप का दावा है कि बलजीत ने उनसे कहा कि- सरकार के दबाव में उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया है। इसी के विरोध में वे भूख हड़ताल पर हैं।
बलजीत यादव MLA फंड के दुरुपयोग के मामले में 3 फरवरी 2026 से जेल में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) मामले की जांच कर रहा है।
बलजीत यादव के साथ तसींग के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि संदीप यादव।
20 मिनट हुई बातचीत, डीजीपी को भेजा लेटर
संदीप ने बताया कि वे शुक्रवार (11 सितंबर) को करीब 20 मिनट के लिए बलजीत यादव से मिले थे। पूर्व विधायक ने उन्हें बताया कि वे जिस बैरक में रहते हैं, वहां पुलिस ने कोई तलाशी ली ही नहीं थी।
बलजीत यादव ने उनके पास मोबाइल मिलने की बात से इनकार किया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) के लिए एक लेटर भी उनसे पोस्ट करवाया है।
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
बलजीत यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में द्वेषतापूर्वक उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
यादव ने डीजीपी और जेल डीजी को पत्र लिखकर जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हो जाएगा कि उनके पास से मोबाइल बरामद किए जाने का दावा सही है या नहीं।
आरोप कंबल में छुपा रखा था मोबाइल
9सितंबर को जयपुर सेंट्रल जेल कैदियों और बैरकों की तलाशी ली गई थी। आरोप है कि जांच में बलजीत यादव के पास फोन मिला, जिसे जब्त कर लिया गया था। इसको लेकर जेल प्रशासन ने लालकोठी थाने में मामला दर्ज करवाया था। सेंट्रल जेल में गुरुवार को भी सर्च ऑपरेशन में 8 बंदियों के पास मोबाइल मिले थे। पूरी खबर पढ़िए…
.
खबरें और भी हैं...
राजस्थान एक्सप्लेनर
क्या मिर्जापुर मूवी में महाराणा प्रताप का अपमान किया?: ‘शूरवीर’ गाने पर पूर्व राजपरिवार ने जताया ऐतराज, सिंगर ने उठाए सवाल, जानें-ऐसा क्या है गाने में?2:13
कॉपी लिंक
शेयर
निर्दलीय को लेने कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पहुंची पुलिस,हंगामा हुआ: चित्तौड़गढ़ में बीजेपी प्रत्याशियों ने की पूल-पार्टी, जयपुर में वोटर लिस्ट में नाम नहीं, 110 लोगों ने वोट डाले
1:55
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सक्लूसिव
वोटिंग में जोधपुर नंबर 1, जयपुर में सबसे कम मतदान: पिछली बार दोनों जगह 1-1 बोर्ड बीजेपी-कांग्रेस का था; उदयपुर में 12% बढ़ी वोटिंग ने चौंकाया1:52
कॉपी लिंक
शेयर
मानसून फिर एक्टिव, जयपुर समेत 6 जिलों में बारिश: बारां में परवन नदी में युवक डूबा, राजस्थान के 26 जिलों में कल बरसात का अलर्ट