August 3, 2026

असम में आई बाढ़ में फंसीं Devoleena Bhattacharjee की मम्मी, हालातों पर छलका दर्द; बोलीं- सब खत्म हो गया...

टीवी मसाला

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Aug 3, 2026, 09:23 AM IST

Devoleena Bhattacharjee Mother Stuck In Assam Flood: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में बताया कि असम में आई बाढ़ में उनकी मम्मी फंस गई हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee का असम में आई बाढ़ पर छलका दर्द (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Devoleena Bhattacharjee Mother Stuck In Assam Flood: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने असम में आई बाढ़ पर अपना दर्द बांटा है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि असम में आई बाढ़ में उनकी मम्मी फंस गई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके रिश्तेदारों के घर तक डूब गए हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) असम में आई बाढ़ के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस वजह से इस मामले पर वीडियो बनाने से बच रही थीं, क्योंकि उन्हें पता था कि वह रो पड़ेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee को प्रेग्नेंसी के रूप में मिला छठी मैया का आशीर्वाद, शो के लिए छोड़ा नॉन वेज

देवोलीना भट्टाचार्जी का छलका दर्द

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने असम में बनी स्थिति पर कहा, "मुझे माफ करना। यही कारण है कि मैं वीडियो नहीं बना पा रही थी। मुझे मालूम था कि मैं रो पड़ूंगी।" एक्ट्रेस ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के बारे में कहा, "शिवसागर और नाजिरा वो जगह हैं जहां मैं बड़ी हुई हूं। मैं वहां पैदा हुई, मेरा स्कूल और कॉलेज भी वहीं हुआ। जिस वजह से मैं वीडियो नहीं बना रही थी, वो इसलिए ही कि मैं इसे हैंडल नहीं कर पाती।" देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने परिवार की स्थिति पर कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण मेरी मां नाजिरा में फंसी हुई हैं। लेकिन भगवान की दया से, हमारा पुराना घर जिस क्षेत्र में है वहां पूरी तरह से बाढ़ नहीं आई है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: देवोलीना भट्टाचार्जी ने बॉयफ्रेंड विशाल सिंह से नहीं जिम ट्रेनर संग लिए सात फेरे, गोपी बहू के मिस्ट्री मैन से उठा पर्दा

Devoleena Bhattacharjee का असम में आई बाढ़ पर छलका दर्द

Devoleena Bhattacharjee का असम में आई बाढ़ पर छलका दर्द

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने इस बारे में आगे कहा, "मेरी नानी का घर और मेरी आंटी का घर पूरी तरह से डूब चुका है। सब खत्म हो गया है, कुछ नहीं बचा है। जैसे कि आप वीडियो में देख सकते हो, कुछ भी नहीं बचा है।"

ashna malik

आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article