बॉलीवुड
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Jul 28, 2026, 06:05 PM IST
Suneil Anand Death: दिग्गज एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं...
![]()
देव आनंद के बेटे का निधन (pic credit-IMDb/instagram)
Suneil Anand Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देव आनंद (Dev Anand) के बेटे सुनील आनंद (Suneil Anand) को लेकर बेहद दुखद खबर सामने आई है। 70 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुनील आनंद ने अपने करियर की शुरुआत बड़े सपनों के साथ की थी, लेकिन उन्हें फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने लाइमलाइट से दूरी बना ली थी। अब उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-देव आनंद को ब्लैक कोट में देख बेकाबू हो जाती थीं लड़कियां, कोर्ट को लगाना पड़ा था ड्रेस पर बैन)

देव आनंद के बेटे का निधन (pic credit-instagram)
देव आनंद के बेटे का निधन
स्टार एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 70 साल के थे। उनके निधन की जानकारी देव आनंद की पोती और सुनील आनंद की भतीजी जीना नारंग ने दी। उन्होंने एक बयान जारी कर परिवार की ओर से लोगों का प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद कहा और इस मुश्किल समय में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। जानकारी के लिए बता दें कि सुनील आनंद का जन्म स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में देव आनंद और एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक के घर हुआ था। अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके पिता ने उन्हें साल 1984 में फिल्म 'आनंद और आनंद' से बॉलीवुड में लॉन्च किया। इस फिल्म में देव आनंद भी नजर आए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी।
बताते चलें कि सुनील आनंद ने 'कार थीफ' समेत कई फिल्मों में काम किया हालांकि वो अपने पिता की तरह हिट नहीं हो सके और बॉलीवुड और लाइमलाइट से दूरी बना ली। मालूम हो कि साल 2011 में देव आनंद की मौत हो गई थी। अब उनके बेटे सुनील आनंद ने भी दुनिया को अलविद कह दिया। सोशल मीडिया पर तमाम लोग देव आनंद के बेटे सुनील आनंद की मौत पर दुख जता रहे हैं।
![]()
कुमार सरसauthor
कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article