Delhi Riots 2020: ताहिर हुसैन केवल एक्टर, डायरेक्टर कौन? कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल से पूछे 5 सवाल
Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगा मामले में अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को को लेकर बीजेपी ने कपिल मिश्रा ने AAP पर हमला बोला है। कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल से 5 सवाल भी पूछे हैं...
दिल्ली दंगा मामले को लेकर कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल से किए सवाल।
- Published: 14 Jul 2026, 05:55 PM IST
- Last Updated: 14 Jul 2026, 05:55 PM IST
Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगा के दौरान IB ऑफिसर अंकित शर्मा हत्याकांड में दोषी ठहराए गए आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर BJP और AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच दोषी ताहिर हुसैन पर कपिल मिश्रा ने हमला बोला है। मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रेस वार्ता करके कहा कि ताहिर हुसैन दिल्ली दंगों का केवल एक एक्टर था. डायरेक्टर कौन है? इसमें बहुत से ऐसे लोग शामिल थे जो अभी बचे हुए हैं।
कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल गैंग के हाथ हिंदुओं के खून से रंगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह बात भी सामने आई है कि ताहिर हुसैन ने अंकित शर्मा को 51 बार चाकू मारा। केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग मनीष सिसोदिया व संजय सिंह भी ताहिर हुसैन का बचाव करने में लगे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक बार भी अंकित शर्मा की हत्या पर दुख नहीं जताया।
कपिल मिश्रा ने कौन से 5 सवाल पूछे ?
- कपिल मिश्रा ने पूछा सीएम के रूप में केजरीवाल ने अंकित शर्मा की हत्या पर दो शब्द क्यों नहीं बोलें?
- संजय सिंह ने ताहिर हुसैन को बार-बार बेगुनाह क्यों बताया?
- जिन लोगों ने सड़कें बंद की, उन्होंने ही हत्याएं और दंगे किए, केजरीवाल गैंग ने सड़कें बंद करने वालों का समर्थन क्यों किया?
- हिंदू पीड़ितों से मिलने केजरीवाल के मंत्रिमंडल का कोई भी आदमी क्यों नहीं गया?
- दंगों राहत के कार्य केवल एक खास समाज के लोगों के लिए ही क्यों किये गए?
कपिल मिश्रा ने कहा कि उमर खालिद जैसे लोग भी इन दंगों की साजिश में शामिल थे। सड़कों को बंद करके , हिंदुओं को घेर कर और बाद में पलायन करवाने का एक प्लान बनाया गया था। उसी के रूप में दिल्ली दंगे किए गए थे। ताहिर हुसैन का दोष सिद्ध हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि एक नौजवान बेगुनाह, निरपराध आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा, जिनको मारकर लाश नाले में फेंक दिया गया था। लेकिन इससे भी बड़ी बात ताहिर हुसैन कौन था? वह आम आदमी पार्टी का पार्षद था।
ताहिर हुसैन केवल एक्टर, डायरेक्टर कौन?
केजरीवाल और गैंग के हाथ हिंदुओं के खून से रंगे हुए हैं
केजरीवाल से पांच सवाल :
CM के रूप में केजरीवाल ने अंकित शर्मा जी की हत्या पर दो शब्द क्यों नहीं बोलें?
संजय सिंह ने ताहिर हुसैन को बार बार बेगुनाह क्यों बताया ?
जिन लोगों ने… pic.twitter.com/Pe5lEcGiFC
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) July 14, 2026
AAP के लोग ताहिर को क्यों बचा रहे थे- कपिल मिश्रा
AAP के लोग उसे क्यों बचा रहे थे। क्यों केजरीवाल और उनके नजदीकियों संजय सिंह के वह लगातार संपर्क में था। जब ताहिर हुसैन अंकित शर्मा का मर्डर कर रहा था तब भी वह इन लोगों के संपर्क में था और उमर खालिद के संपर्क में था। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली दंगे की जो पूरी थ्योरी थी, वह आज सामने आई गई है. इन सब लोगों ने मिलकर सड़कें बंद कराके हिंदुओं का नरसंहार करने की साजिश रची थी। आज
यह लोग सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं,सनातनी बनने का ढोंग कर रहे हैं।जब ये लोग सत्ता में थे तो उन्होंने अंकित शर्मा जैसे पता नहीं कितने बेगुनाह निरपराध हिंदू नौजवानों की हत्या करवाने का मर्डर कराने का दिल्ली दंगों का जो प्लान था, उसके भागीदार थे. फिर इन अपराधियों को बचाने की सारी साजिश केजरीवाल गैंग के द्वारा की गई।