August 26, 2026

Delhi Rains: नई संसद में टपका पानी, रेणुका चौधरी का तंज- 'वोट नहीं, नाव चाहिए'

Renuka Chowdhury Parliament: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने नए संसद भवन के अंदर पानी टपकने के वीडियो को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'नए भारत की नई संसद को वोट नहीं, नाव चाहिए'. दिल्ली में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है.

Renuka Chowdhury: कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. मंगलवार को दिल्ली में हुई भारी बारिश के बीच उन्होंने संसद भवन के अंदर पानी टपकने और बाहर जलभराव के कुछ वीडियो शेयर किए. एक्स पर एक पोस्ट में चौधरी ने तंज कसते हुए लिखा, "नए भारत की नई संसद -- वोट नहीं, नाव चाहिए."

राजधानी में भारी बारिश

मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई. इसके चलते एम्स फ्लाईओवर लूप पर भारी जलभराव हो गया और शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया. सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर में बादल छाए रहे और एम्स, भीकाजी कामा प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आरके पुरम सेक्टर 1 और शांति पथ जैसे कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश दर्ज की गई. बुधवार के लिए मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के दौरान कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है.

सियासी घमासान भी तेज

इससे पहले सोमवार को, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी शासित दिल्ली सरकार की आलोचना की. उन्होंने दावा किया कि प्रशासन के नाला सफाई के बड़े-बड़े दावों की पोल खुल गई है. सदर बाजार में पानी भरने का वीडियो शेयर करते हुए भारद्वाज ने दावा किया कि बाजार में दुकानों में पानी भर गया है और सामान बर्बाद हो गया है, जिससे दुकानदार लाचार हैं. भारद्वाज ने कहा, "यह सीन दिल्ली के सबसे मशहूर कमर्शियल हब सदर बाजार का है. दुकानों में पानी भर गया है, सामान बर्बाद हो रहा है और दुकानदार लाचार हैं. जब से "चार-इंजन की सरकार" बनी है, पूरी दिल्ली भयंकर जलभराव से जूझ रही है. नाला सफाई के बड़े-बड़े दावों की पोल खुल गई है. प्रशासन अपनी नींद से कब जागेगा?"

वहीं, कांग्रेस महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भारी बारिश के बाद गुरुग्राम में हुए जलभराव और ट्रैफिक जाम को लेकर हरियाणा की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आलोचना की.

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।