August 28, 2026

Delhi Police Transfer: दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 ACP स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर, कई SDPO बदले - Haribhoomi

Delhi Police Transfer: दिल्ली पुलिस में 18 ACP स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा कई SDPO बदले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर....

Delhi Police Transferd

दिल्ली पुलिस में तैनात अधिकारियों के हुए तबादले।

  • Published: 28 Aug 2026, 04:06 PM IST
  • Last Updated: 28 Aug 2026, 04:06 PM IST

Delhi Police Transfer: दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 28 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार, 18 ACP अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग तत्काल प्रभाव से की गई है। इनमें कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं।

आदेश के मुताबिक, 2023 और 2024 बैच के कई IPS अधिकारियों को दिल्ली के अलग-अलग जिलों में SDPO नियुक्त किया गया है। गौरव कुमार त्रिपाठी (IPS 2023) को नंद नगरी, उत्तर-पूर्वी जिला (NED) का SDPO बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ सिंह (IPS 2023) को लाजपत नगर, दक्षिण-पूर्वी जिला (SED) और टेंजिन यांगकी (IPS 2023) को कल्याणपुरी, पूर्वी जिला (ED) का SDPO नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में श्रीकेश कुमार राय (IPS 2023) को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, SED का SDPO बनाया गया है। गौरव सिंह (IPS 2024) को बवाना, आउटर नॉर्थ जिला (OND), हरनित सिंह सुदान (IPS 2024) को डाबरी, द्वारका जिला (DWD), कीर्ति यादव (IPS 2024) को CR पार्क, दक्षिण जिला (SD) और विनोद कुमार मीना (IPS 2024) को जहांगीरपुरी, उत्तर-पश्चिम जिला (NWD) का SDPO नियुक्त किया गया है।

Delhi police ACP transfer list Delhi Police Chirag Gothi Chirag Gothi Crime Reporter #DelhiPolice @dtptraffic @DelhiPolice pic.twitter.com/m7MssnI48v

— Chirag Gothi (@AajGothi) August 28, 2026

कई ACP अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

  • प्रशासनिक फेरबदल के तहत मौजूदा ACP अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। ACP संजीव कुमार को SDPO डाबरी के पद से हटाकर ACP/PG सेल, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट (CD) भेजा गया है।
  • सकल मिश्रा प्रवीणभाई (DANIPS 2018) को SDPO लाजपत नगर से ACP/ऑपरेशन्स, SED की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ACP रवि शंकर को SDPO न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से ACP/PG सेल, NDD भेजा गया है।
  • अपुर्वा वर्मा (DANIPS 2021) को SDPO CR पार्क से ACP/PG सेल, SD नियुक्त किया गया है। ACP जोगिंदर सिंह को SDPO बवाना से ACP ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ACP योगेंद्र सिंह खोखर को SDPO जहांगीरपुरी से ACP/PG सेल, SED भेजा गया है। इसके अलावा ACP विजय कुमार को SDPO नंद नगरी से ACP/PCR की जिम्मेदारी दी गई है।

SDPO स्तर पर भी बदलाव

  • आदेश के तहत ACP पवन कुमार को SDPO कल्याणपुरी से हटाकर SDPO विवेक विहार, शाहदरा जिला (SHD) नियुक्त किया गया है। ACP ऋतु राज को SDPO हौज खास से SDPO पालम एयरपोर्ट/IGIA बनाया गया है।
  • वहीं प्रदीप कुमार मीना (DANIPS 2021) को SDPO पालम एयरपोर्ट/IGIA से SDPO हौज खास, दक्षिण जिला नियुक्त किया गया है।
  • दिल्ली पुलिस के इस बड़े फेरबदल में कई युवा IPS अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों में SDPO की जिम्मेदारी दी गई है। सभी नियुक्तियां पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।