Delhi Police Attack Viral Video: पहले आखों में डाला मिर्च पाउडर, फिर ईंट और डंडों से पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला, देखें राजधानी पुलिस के साथ बर्बरता का ये वीडियो
Delhi Police Attack Viral Video: पहले आखों में डाला मिर्च पाउडर, फिर ईंट और डंडों से पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला, देखें राजधानी पुलिस के साथ बर्बरता का ये वीडियो /image: X
Modified Date: August 23, 2026 / 12:10 pm IST
Published Date: August 23, 2026 11:51 am IST
HIGHLIGHTS
- दिल्ली के जनता विहार में बाइक जब्त करने के बाद पुलिस टीम पर हमला
- आरोप है कि पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ईंट-डंडों से मारपीट की गई
- 3 पुलिसकर्मी घायल, एक किशोर पकड़ा गया; मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश जारी
दिल्ली। Delhi Police Attack Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली के जनता विहार इलाके में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला (Attack on Delhi Police) किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दस्तावेज नहीं मिलने पर एक बाइक को जब्त किया था। इसके बाद बाइक मालिक और उसके परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। विरोध के दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट और डंडों से हमला किया। इस घटना का वीडियो (Viral video of attack on Delhi Police) भी सामने आया है।
किस बात पर हुआ विवाद? (Delhi Crime News Today)
Delhi Police Attack Viral Video मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र का है, जहां आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाठी और डंडों से बर्बरता से पीटा गया। हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मदद के लिए पहुंचे एक हेड कॉन्स्टेबल के सिर में भी चोट (Delhi police personnel injured) लगी है। दरअसल, पुलिस ने एक बाइक सीज कर दी थी। स्थानीय लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने एक किशोर को पकड़ लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य लोग फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Delhi Police Viral Video)
Delhi Police Attack Viral Video वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते है, कि बाइक मालिक और परिजन किस तरह से पुलिसकर्मियों की ईंट और डंडों से पिटाई कर रहें है। हमले में 3 पुलिसवालों को चोटे आई है। इस वीडियो में एक महिला और नाबालिग बच्चे भी नजर आ रहें है। अब देखने वाली बात होगी की इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।
https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-23-at-11.45.32-AM.mp4
ये भी पढ़ें
- LPG Cylinder e-KYC Ka Last Date: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, तुरंत निपटा लें ये काम…नहीं तो नहीं मिलेगा सिलेंडर! आखिरी मौका आज
- Mumbai Ganpati idol Accident: राजधानी में बड़ा हादसा, देखते ही देखते जमीन पर गिरी बप्पा की विशाल प्रतिमा, मची भगदड़… इतने लोगों की मौत
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: दिल्ली में पुलिस टीम पर हमला कहां हुआ?
उत्तर: घटना दिल्ली के जनता विहार इलाके में हुई और मामला भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।
प्रश्न 2: पुलिस टीम पर हमला क्यों किया गया?
उत्तर: बताया जा रहा है कि दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने एक बाइक जब्त की थी। इसके बाद बाइक मालिक और उसके परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और विवाद बढ़ गया।
प्रश्न 3: हमले में कितने पुलिसकर्मी घायल हुए?
उत्तर: हमले में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मदद के लिए पहुंचे एक हेड कॉन्स्टेबल के सिर में भी चोट लगी।
प्रश्न 4: क्या किसी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है?
उत्तर: पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य लोगों की तलाश जारी है।
प्रश्न 5: क्या घटना का वीडियो सामने आया है?
उत्तर: हां, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.