October 12, 2026

Delhi Metro Murder Case: दिल्ली मेट्रो में मची अफरातफरी, देखते ही देखते बदल गए हालात, शख्स की मौत से मचा हड़कंप | IBC24

नई दिल्ली: Delhi Metro Murder Case देश की राजधानी दिल्ली से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, यहां मेट्रो ट्रेन में एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। (Delhi Metro Crime News) जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में 65 साल के रिटायर्ड IAS अधिकारी और उनके 36 साल के बेटे को गिरफ्तार कर ली है।

आरक्षित सीट को लेकर हुआ था झगड़ा

Delhi Metro Murder Case मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर की शाम करीब 5:47 बजे की है। दरअसल, यहां सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन्स के लिए आरक्षित सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। जिससे एक व्यक्ति बेहोश हो गया। ईलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। इस मामले में मृतक की मां दुर्गा शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना के संबंध में बतौर आरोपी एफआईआर में संजय प्रताप सिंह और उसके बेटे सिद्धार्थ सिंह का नाम दर्ज किया गया है।

ईलाज के दौरान मौत हो गई

पुलिस को दी गई शिकायत में दी गई जानकारी के मुताबिक ईलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। इस मामले में मृतक की मां दुर्गा शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना के संबंध में बतौर आरोपी एफआईआर में संजय प्रताप सिंह और उसके बेटे सिद्धार्थ सिंह का नाम दर्ज किया गया है।

मंडी हाउस स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया कि पवन शर्मा अपनी करीब 65 वर्षीय मां दुर्गा देवी के साथ यमुना विहार जा रहे थे। दोनों मेट्रो ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित सीटों पर बैठे थे। इसी दौरान मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह मेट्रो में सवार हुए। पुलिस के अनुसार आरक्षित सीट को लेकर पवन शर्मा और दोनों आरोपियों के बीच विवाद हुआ।

आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। ट्रेन के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर पवन शर्मा बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की मां ने इसकी शिकायत दिल्ली मेट्रो पुलिस में की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • INDIA Alliance Latest News: इंडिया ब्लॉक के नेताओं से नहीं मिलेंगे चीफ जस्टिस सूर्यकांत.. माँगा था वक़्त, कहा 'मामला अदालत में, दाखिल करें याचिका'
  • OnePlus 16 Launch Date: बैटरी भी जबरदस्त और गेमिंग भी धांसू! OnePlus के नए 5G फोन की कल होगी एंट्री, 9000mAh बैटरी देखकर चौंक जाएंगे आप? 
  • Vande Bharat: ज्ञानेश कुमार का 'रण'.. भारी विरोध प्रदर्शन! पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमा-झटकी, आखिर कब आएगा इलेक्शन कमीशन का जवाब?