August 19, 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बड़ा अपडेट, महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? - Haribhoomi

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बड़ा अपडेट, महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन?

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर जारी ताजा अपडेट में बताया गया है कि किस तारीख से महिलाओं के बैंक खातों में स्कीम की पहली पेंशन दी जाएगी।

Delhi Lakshmi Yojana

दिल्ली लक्ष्मी योजना।

  • Published: 19 Aug 2026, 04:54 PM IST
  • Last Updated: 19 Aug 2026, 04:54 PM IST

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर जरूरी अपडेट सामने आया है। दरअसल योजना के तहत योग्य लाभार्थियों को 26 अगस्त से पेंशन स्वीकृति का ऑफिशियल लेटर मिलना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद 1 सितंबर से पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में दी जाएगी। सरकार की ओर से स्कीम से जुड़े आवेदनों की जांच और  निस्तारण की प्रक्रिया को भी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। 

दिल्ली सरकार द्वारा 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के साथ योग्य महिलाओं को पेंशन से जुड़े आधिकारिक पत्र दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद लाभार्थियों को योजना का आर्थिक लाभ सीधे बैंक खाते के माध्यम से मिलने लगेगा।

कब आएगा बैंक में पैसा ?

सरकार का कहना है कि 1 सितंबर से दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत स्वीकृत पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। यानी योग्य महिलाओं को पेंशन लेने के लिए अलग से किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, पैसा सीधे उनके खाते में आएगा।  

सीएम रेखा गुप्ता ने भी मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली लक्ष्मी योजना की प्रगति की समीक्षा की है। मीटिंग में मुख्य सचिव राजीव वर्मा के अलावा जिला स्तर पर गठित स्वीकृति, निगरानी और शिकायत निवारण समितियों के अध्यक्ष और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में आवेदनों की जांच से लेकर उन्हें मंजूरी देने तक की पूरी प्रक्रिया की स्थिति पर चर्चा हुई।

5 लाख से ज्यादा आवेदन

सीएम ने जिला स्तरीय समितियों के काम की समीक्षा करते हुए आवेदनों को गंभीरता से जांचने पर जोर दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि किसी भी आवेदन में जानकारी संदिग्ध या असामान्य पाए जाने पर उसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे मामलों की पूरी पड़ताल करने के साथ पात्रता की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए अब तक 5 लाख से ज्यादा आवेदन अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं।  सरकार ने इसे योजना के प्रति महिलाओं की बड़ी भागीदारी और व्यापक समर्थन के तौर पर देखा है। सीएम ने आवेदन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को मामलों का निस्तारण तय समयसीमा के भीतर करने पर भी जोर दिया है.