Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर में कब आएगी बड़ी तेजी, HAL, BEL और Cochin Shipyard में मिलेगा मौका?
Updated: Saturday, July 11, 2026, 15:18 [IST]
डिफेंस एक ऐसा सेक्टर है जिसने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 5 सालों में कई डिफेंस स्टॉक ने 500% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, हालंकि अब रफ्तार धीमी होती हुई नजर आ रही है। अगर एक साल में देखें तो कई डिफेंस स्टॉक ने निगेटिव रिटर्न दिया है।

HAl यानी Hindustan Aeronautics Ltd, Bharat Electronics Ltd (BEL) और Cochin Shipyard के साथ कई ऐसे शेयर हैं, जहां से 1 साल में रिटर्न नहीं मिला है, ऐसे में सवाल यह है कि क्या अब भी इस सेक्टर में कमाई का मौका है, या फिलहाल इंतजार करना बेहतर रहेगा?
डिफेंस सेक्टर पर एक्सपर्ट की राय-
डिफेंस को लेकर PHD CAPITAL के डायरेक्टर प्रीतम सरदार का मानना है कि फिलहाल इस सेक्टर में पहले जैसी तेजी नहीं दिख रही है। हालांकि IdeaForge और Paras Defence जैसे कुछ शेयरों में अभी भी अच्छा मोमेंटम बना हुआ है, लेकिन पूरे सेक्टर की बात करें तो यह इस समय कंसोलिडेशन फेज से गुजर रहा है।
लॉन्ग-टर्म में स्थिति ठीक है-
एक्सपर्ट ने बताया कि 2021 से 2024 के बीच सरकार की मजबूत नीतियों, रक्षा बजट में बढ़ोतरी और मेक इन इंडिया को मिले समर्थन की वजह से डिफेंस शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। कई कंपनियों ने निवेशकों को कई गुना रिटर्न दिया। लेकिन अब बाजार उस तेजी को पचा रहा है, इसलिए फिलहाल इस सेक्टर में धैर्य रखना ही सबसे बेहतर रणनीति होगी। हालांकि, लंबी अवधि को लेकर प्रीतम सरदार काफी सकारात्मक हैं।
Cochin Shipyard में मिलेगा मौका?
अब अगर Cochin Shipyard की बात करें, तो उनके मुताबिक शेयर रिकवरी की कोशिश जरूर कर रहा है, लेकिन चार्ट पर अभी भी कमजोरी बनी हुई है। 1200 से 1250 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है। अगर कोई निवेशक पहले से इस शेयर में है, तो इसी स्तर के आसपास स्टॉप लॉस रखना चाहिए। वहीं जब तक शेयर 1545 रुपये के ऊपर साप्ताहिक क्लोजिंग नहीं देता, तब तक बड़ी तेजी की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी।
BEL, HAL में क्या करें निवेशक?
BEL को लेकर उनकी राय ज्यादा सकारात्मक है। उनका कहना है कि BEL सिर्फ डिफेंस कंपनी नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर जैसे कई क्षेत्रों में भी काम करती है। जिससे लंबी अवधि में अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। अगर किसी निवेशक का नजरिया लंबी अवधि का है, तो वह BEL, HAL और अन्य मजबूत डिफेंस कंपनियों में धीरे-धीरे निवेश कर सकता है। हालांकि शॉर्ट टर्म में बहुत बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
Story first published: Saturday, July 11, 2026, 15:17 [IST]