लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म DC, थिएटर के बाद कब और कहां रिलीज होगी? आइए जानते हैं-
-1786961742131_m.webp)
थिएटर के बाद ओटीटी पर आएगी DC
HighLights
थिएटर के बाद ओटीटी पर आएगी DC
ओटीटी पर कब और कहां आएगी फिल्म?
लोकेश कनगराज और वामिका ने किया है काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 अगस्त को थिएटर में 'DC' रिलीज हुई और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सबको चौंका दिया। अरुण मथेश्वरन के निर्देशन में बनी यह फि'कुली' के डायरेक्टर लोकेश कनगराज की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म है; इसमें वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति भी अहम भूमिकाओं में हैं।
वामिका और लोकेश ने दी शानदार परफॉर्मेंस
लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की जबरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों ने की। साथ ही, अनिरुद्ध का शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और रॉ, जबरदस्त एक्शन सीन भी लोगों को बहुत पसंद आए। अगर आप घर बैठे ही यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 56 साल पुरानी Manoj Kumar की फिल्म करवाती है देश पर गर्व, 'गदर' से 'बॉर्डर 2' तक; इन फिल्मों ने दुनियाभर में फहराया परचम
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
DC फिल्म Sun NXT पर स्ट्रीम होगी। जैसा कि थिएटर में दिखाई गई फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया कि Sun NXT ही इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। आमतौर पर थिएटर में रिलीज हुई फिल्में 6 से 8 हफ्ते बाद OTT पर आती हैं।
इसलिए, उम्मीद की जा सकती है कि DC फिल्म 18 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच Sun NXT पर आ जाएगी। हालांकि, न तो मेकर्स ने और न ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने DC की OTT रिलीज की तारीख की ऑफिशियली पुष्टि की है।
-1786961920823.webp)
क्या है DC की कहानी?
DC, शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की 'देवदास' कहानी को एक नए और अलग अंदाज में पेश करती है। कहानी दास (लोकेश कनगराज) के बारे में है, जो कानून तोड़ने वाला एक व्यक्ति है। वह उन भ्रष्ट पुलिस अफसरों से बदला लेना चाहता है जिन्होंने उसकी प्रेमिका, पार्वती (संजना कृष्णमूर्ति) नाम की एक गायिका, की हत्या कर दी थी। उसके इस खूनी और हिंसक बदले के सफर में चंद्रा (वामिका गब्बी) भी शामिल होती है, जो एक शोषित सेक्स वर्कर है।
-1786961953076.webp)
क्या है DC का मतबल?
दरअसल, DC का पूरा नाम अहम किरदारों देवदास और चंद्र के नाम के पहले अक्षरों से बना है। यह फिल्म क्लासिक उपन्यास देवदास का एक वायलेंट और मॉडर्न रुपांतरण है।
अल्लू अर्जुन ने की तारीफ
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने भी इसकी तारीफ की है और ट्वीट किया, 'DC देखी! यह एक तमिल क्लासिक है। हर फिल्म लवर को इसे जरूर देखना चाहिए। जो लोग इसे समझते हैं, उनके लिए यह कविता जैसी है। पूरी DC टीम को बधाई। डायरेक्टर ArunMatheswaran गरु को बहुत सम्मान। अनिरुद्ध बिल्कुल मास्टर बूस्टर! टेक्निकली शानदार। सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है, खासकर वामिका गब्बी और जाहिर तौर पर हीरो और मेरे डायरेक्टर लोकेश कनगराज, जो सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं।

रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही DC ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लोगों से मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया की वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें- 25 साल की शादी और सेट पर निर्देशन का डर,रेणुका शहाणे ने खोले Ashutosh Rana संग रिश्ते के राज