Datia BJP Action: दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने जिले की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
हार का इलाज पूरी टीम बदल दो!
दतिया में उपचुनाव हारे क्या, बीजेपी ने इलाज भी ऐसा ढूंढ़ निकाला कि बीमारी का नहीं, पूरे शरीर का ऑपरेशन कर दिया। हार की समीक्षा हुई और नतीजा निकला कि गलती किसी एक की नहीं, पूरी जिला टीम की है। जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभाग तक, सबकी एक साथ छुट्टी कर दी गई।
बता दें आदेश में बीजेपी दतिया जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह समेत पूरी जिला संगठनात्मक टीम को पदमुक्त कर दिया गया है। पार्टी ने इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया है। यह फैसला उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा के बाद लिया गया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/04/datia-bjp-action-2026-08-04-21-14-44.jpeg)
जांच समिति की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
बीजेपी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। समिति की सिफारिश के आधार पर प्रदेश नेतृत्व ने पूरी जिला संगठनात्मक व्यवस्था को भंग करने का फैसला लिया।
आदेश में साफ कहा गया है कि मौजूदा संगठनात्मक ढांचा तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। पार्टी का मानना है कि संगठन की जिम्मेदारियों और चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा के बाद यह कदम जरूरी था।
यह भी पढ़ें: Bastar Eye Flu Update: बस्तर में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, एक महीने में 600 से ज्यादा लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
सिर्फ जिलाध्यक्ष नहीं, पूरा संगठन बदला
कार्रवाई सिर्फ जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह तक सीमित नहीं रही। जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, सभी मंडल, सभी मोर्चे, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की पूरी टीम को भी पदमुक्त कर दिया गया।
आमतौर पर चुनावी हार के बाद कुछ चेहरों में बदलाव होता है, लेकिन यहां पूरा जिला संगठन ही बदल दिया गया। इससे साफ संकेत गया है कि प्रदेश नेतृत्व चुनावी प्रदर्शन को लेकर कोई नरमी दिखाने के मूड में नहीं है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन: 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, जानिए क्या है अनोखी परंपरा ?
प्रदेश कार्यालय मंत्री ने जारी किए आदेश
यह आदेश बीजेपी के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने जारी किया है। आदेश की प्रतिलिपि राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और संबंधित सांसद-विधायकों को भी भेजी गई है। इससे साफ है कि पार्टी इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और संगठन में जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Bhupesh Baghel Punjab Controversy: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में लगे GO Back Baghel के पोस्टर, CG के पूर्व सीएम की जनरल डायर से तुलना
हार के बाद संगठन पर गिरी गाज
दतिया उपचुनाव में मिली हार के बाद यह कार्रवाई राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। आमतौर पर चुनावी हार के बाद समीक्षा होती है, लेकिन पूरे जिला संगठन को एक साथ भंग करने का फैसला कम ही देखने को मिलता है।
माना जा रहा है कि पार्टी अब नई रणनीति और नए संगठन के साथ आगे बढ़ना चाहती है। आने वाले दिनों में नए जिलाध्यक्ष और नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की जा सकती है। फिलहाल बीजेपी के इस फैसले को उपचुनाव में मिली हार के बाद संगठन के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा में राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर हंगामा, CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला