16

Image Credit : Instagram and chat gpt
अगर आप ऐसे इयररिंग्स की तलाश में हैं जो रोजाना पहनने में कंफर्टेबल होने के साथ स्टाइलिश भी दिखें, तो हल्के वजन वाले डेलीवियर टॉप्स के ये डिजाइन बेस्ट हैं। ये ऑफिस, कॉलेज, कैजुअल आउटिंग और छोटे फंक्शन तक हर मौके पर आसानी से पहने जा सकते हैं। आजकल बाजार में कई तरह की डिजाइन उपलब्ध हैं, जिनमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों स्टाइल शामिल हैं। आइए देखते हैं 5 खूबसूरत टॉप्स डिजाइन, जिन्हें आप अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
26
Image Credit : deshmukh_jewellers Instagram
मॉडर्न फ्लोरल टॉप्स इयररिंग
फ्लोरल डिजाइन वाले टॉप्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। फ्लोरल पैटर्न में ये डिजाइन वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। हल्के वजन के कारण इन्हें पूरे दिन पहनने में भी कोई परेशानी नहीं होती और ये सॉफ्ट, एलिगेंट लुक देते हैं।
36
Image Credit : yuvraj.jewellers.mullana Instagram
घुंघरू झुलनी वाली पारंपरिक टॉप्स
अगर आपको ट्रेडिशनल ज्वेलरी पसंद है तो घुंघरू झुलनी वाले टॉप्स बेस्ट हैं। छोटे-छोटे घुंघरू इन इयररिंग्स को अट्रैक्टीव बनाते हैं। सूट, कुर्ती और साड़ी के साथ ये डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है और रोजमर्रा के एथनिक लुक को भी खास बना देती है।
इसे भी पढ़ें- सावन में कांच नहीं, पहनें ग्रीन लाख बैंगल की 5 सुंदर डिजाइन
46
Image Credit : shreemahalaxmijewellersblock Instagram
राउंड शेप पारंपरिक टॉप्स
राउंड शेप टॉप्स एक क्लासिक डिजाइन है जो हमेशा फैशन में बनी रहती है। सिंपल लेकिन अट्रैक्टीव लुक के कारण इन्हें घर पर आसानी से पहन सकते हैं। मोती, कुंदन या मीनाकारी वर्क के साथ ये और भी खूबसूरत लगते हैं।
56
Image Credit : shreemahalaxmijewellersblock Instagram
66
Image Credit : shreemahalaxmijewellersblock Instagram
चांदबाली शेप टॉप्स
अगर आप डेलीवियर में थोड़ा फेस्टिव टच चाहती हैं तो छोटी चांदबाली शेप वाले टॉप्स शानदार हैं। ये पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल हैं। हल्के वजन वाली चांदबाली डिजाइन लंबे समय तक पहनने में आरामदायक है और आपके पूरे लुक को अट्रैक्टीव बना देती है।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।