July 28, 2026

CWC 2026 Day-6 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज 5 गोल्ड मेडल जीतने का मौका, शेड्यूल पर डालिए नजर

CWC 2026 Day-6 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 6वां दिन भारत के लिए एक बार फिर अहम होगा. आइए आज के शेड्यूल पर डालते हैं नजर... कब कौन सा एथलीट एक्शन में होगा...

CWC 2026 Day-6 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 6वां दिन भारत के लिए एक बार फिर अहम होगा. आइए आज के शेड्यूल पर डालते हैं नजर... कब कौन सा एथलीट एक्शन में होगा...

author-image

New Update

CWC 2026 Day-6 Schedule

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

CWC 2026 Day-6 Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की अच्छी शुरुआत हुई है. अब इवेंट के 6वें दिन मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय एथलीट्स बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, पैरा-स्विमिंग और लॉन बॉल्स में हिस्सा लेंगे. 5वें दिन भारत के लिहाज से अच्छा रहा, जिसमें वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव और वल्लुरी अजय बाबू ने सिल्वर मेडल और बिंद्यारानी देवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, भारतीय दल ग्लासगो में मेडल जीतने का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगा. वहीं एथलेटिक्स में, सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. बता दें, ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पास अब कुल 10 पदक हो गए हैं, जिसमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं.

An exciting end to Day 4 🇮🇳

Team India’s Medal Tally Grew to 10! 🙌

🥇 Sharmila Dhankar struck gold in Women’s Shot Put F57

🥈 Sarvesh Anil Kushare soared to silver in Men’s High Jump

🥈 Valluri Ajaya Babu bagged a silver in Men’s 79kg Weightlifting

🥉 Bindyarani Devi… pic.twitter.com/pNUMnAPLo1

— Team India (@WeAreTeamIndia) July 27, 2026

कॉमनवेल्थ में आज भारत का शेड्यूल

दोपहर 3:26 PM: साजन प्रकाश पुरुषों की 50m बटरफ्लाई हीट्स में

शाम 4:30 PM: एथलेटिक्स - विशाल TK और राजेश रमेश पुरुषों की 400m हीट्स में

शाम 4:41 PM: स्विमिंग - श्रीहरि नटराज पुरुषों की 100m बैकस्ट्रोक हीट्स में

शाम 4:57 PM: पैरा स्विमिंग - कार्तिक बुदिगिना और अली इमाम पुरुषों की 50m फ्रीस्टाइल S13 हीट्स में

शाम 6:30 PM: वेटलिफ्टिंग - निरुपमा देवी सेराम महिलाओं के 63kg फाइनल (मेडल इवेंट) में

रात 10:20 PM: बाउल्स - भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम कुक आइलैंड पुरुषों के पेयर्स सेक्शनल प्ले में।

रात 10:30 PM: बॉक्सिंग - प्रीति पवार बनाम निकोल क्लाइड (नॉर्दर्न आयरलैंड) महिलाओं के 54kg क्वार्टर-फ़ाइनल में

देर रात 11 PM: बॉक्सिंग - प्रिया घनघस बनाम नियाम मिशेल (स्कॉटलैंड) महिलाओं के 60kg क्वार्टर-फ़ाइनल में

देर रात 11 PM: वेटलिफ्टिंग - हरजिंदर कौर महिलाओं के 69kg फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में

देर रात 11:30 PM: बॉक्सिंग - परवीन हुड्डा बनाम साशा हिक्की (इंग्लैंड) महिलाओं के 65kg क्वार्टर-फ़ाइनल में

देर रात11:35 PM: एथलेटिक्स - पूजा सिंह महिलाओं के हाई जंप फ़ाइनल (मेडल इवेंट) में

देर रात 11:37 PM: पैरा स्विमिंग - कार्तिक बुदिगिना और अली इमान पुरुषों के 50m फ़्रीस्टाइल S13 फ़ाइनल (मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफ़ाई करते हैं) में

ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को मिला एक और मेडल, बिंदियारानी देवी ने महिला 58 किलो में जीता ब्रॉन्ज मेडल