CTET New Exam Date 2026: सीटीईटी 2026 की नई परीक्षा तारीख कब आएगी? आवेदन विंडो फिर खुलने के बाद CBSE के नए अपडेट, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की डिटेल जानें।
CTET September 2026 Exam Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 को लेकर उम्मीदवारों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल परीक्षा की नई तारीख को लेकर है। CBSE ने बड़ी संख्या में छूटे हुए पात्र अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए CTET आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है। ऐसे में अब उम्मीदवारों को नई परीक्षा तारीख के ऐलान का इंतजार है। जानिए सीटीईटी 2026 नई एग्जाम डेट पर क्या है ऑफिशियल अपडेट।
CTET 2026 एग्जाम कब?
पहले CTET सितंबर 2026 परीक्षा 6 सितंबर 2026 को दो शिफ्ट में प्रस्तावित थी। लेकिन आवेदन का मौका दोबारा दिए जाने के बाद CBSE ने स्पष्ट किया है कि 22वें संस्करण की संशोधित परीक्षा तारीख 1 सितंबर के बाद घोषित की जाएगी। यानी फिलहाल 6 सितंबर की पुरानी तारीख को अंतिम परीक्षा तारीख मानकर चलना ठीक नहीं होगा। CBSE ने बताया कि कई पात्र उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे। इसी को ध्यान में रखते हुए आवेदन पोर्टल फिर से खोला गया है। बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी का भी हवाला दिया है, जिसमें पात्र शिक्षकों को निर्धारित TET योग्यता पूरी करने के लिए उचित अवसर देने की जरूरत पर जोर दिया गया था।
अब कब आएगी सीटीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप?
नई परीक्षा तारीख तय होने के बाद उम्मीदवारों की नजर सीटीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप (CTET City Intimation Slip 2026) पर रहेगी। फिलहाल CBSE ने सिटी स्लिप जारी करने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है। आधिकारिक CTET वेबसाइट पर इसे लेकर अपडेट जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप से अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित शहर की जानकारी मिलेगी। इससे बाहर से परीक्षा देने जाने वाले उम्मीदवार यात्रा और ठहरने की तैयारी पहले से कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- CTET 2026: आवेदन से चूक गए थे? CBSE ने फिर दिया मौका, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई
CTET Admit Card पर क्या है अपडेट?
CTET Admit Card परीक्षा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स है। CTET City Intimation Slip 2026 जारी होने के बाद ही सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी होगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, अभिभावकों के नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र तथा जरूरी निर्देश जैसी जानकारी दी जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सभी डिटेल ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- Capitals Name: China से लेकर Nauru तक, क्या आप बता सकते हैं 195 देशों की राजधानियों के नाम
आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को फिर फॉर्म भरने की जरूरत नहीं
CBSE के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन सफलतापूर्वक पूरा करके जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। वहीं नए पात्र उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल उम्मीदवारों के लिए सबसे अहम अपडेट यही है कि आवेदन विंडो दोबारा खुल चुकी है, लेकिन CTET की संशोधित परीक्षा तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। इसलिए उम्मीदवारों को CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए।