August 11, 2026

CTET 2026 Exam Schedule: सीबीएसई ने जारी किया सीटीईटी परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखे एग्जाम की डेट

एजुकेशन

  • Authored by: वर्षा कुशवाहा
  • Updated Aug 11, 2026, 09:03 PM IST

CTET 2026 Exam Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीईटी परीक्षा की तिथियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

CTET 2026 Exam Schedule (Photo - AI)

CTET 2026 Exam Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा की तिथियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस के माध्यम से प्रकाशित की गई है। सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार, जिन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी अधिसूचना चेक कर सकते हैं।

कब होगी सीटीईटी 2026 परीक्षा

सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पेपर 1 का आयोजन सुबह की शिफ्ट में 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जबकि पेपर 2 परीक्षा इवनिंग शिफ्ट में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। साथ ही नोटिफिकेशन में यह जानकारी भी दी गई है कि उम्मीदवारों की अधिक संख्या होने की स्थिति में परीक्षा शनिवार 5 सितंबर को भी आयोजित की जा सकती है।

Date of ExamPaper CodeShiftTime
06.09.2026Paper-IIसुबह09:30 AM to 12:00 PM
06.09.2026Paper-Iशाम02:30 PM to 05:00 PM

कब हुआ था रजिस्ट्रेशन

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया गया था। अब बोर्ड द्वारा परीक्षा की तिथियों को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है।

कब आएगा एडमिट कार्ड

जैसा की हमने बताया कि परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को किया जाना है। उसके अनुसार, बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड 1 सितंबर या 2 सितंबर तक जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कब जारी होगा रिजल्ट

सितंबर के परीक्षा के सफलतापूर्वक संपन्न के बाद बोर्ड द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी और उस पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्ति की समीक्षा करने के बाद बोर्ड अक्टूबर के अंत तक फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article