July 13, 2026

CSK में ऐतिहासिक युग का अंत, 18 साल बाद टीम से अलग हुआ ये दिग्गज, चेन्नई को दिलाए 7 खिताब

CSK में ऐतिहासिक युग का अंत, 18 साल बाद टीम से अलग हुआ ये दिग्गज, चेन्नई को दिलाए 7 खिताब

CSK में ऐतिहासिक युग का अंत. (फोटो- PTI)

Stephen Fleming steps down as CSK head coach: आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है. चेन्नई सुपर किंग्स और टीम के साथ पिछले 18 सालों से जुड़े हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. फ्रेंचाइजी के मुताबिक, फ्लेमिंग और सीएसके मैनेजमेंट के बीच हुई कई दौर की बातचीत के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया, जिससे चेन्नई के एक ऐतिहासिक युग का अंत हो गया है.

खिलाड़ी से कोच बनने का सफर

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग साल 2008 में आईपीएल के डेब्यू सीजन में बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे. इसके ठीक अगले साल यानी 2009 में उन्होंने टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली. साल 2009 से लेकर 2026 तक, फ्लेमिंग ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ मिलकर एक ऐसी मजबूत जुगलबंदी बनाई, जिसने आईपीएल में इतिहास रच दिया. उनकी देखरेख में सीएसके लीग की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीम बनकर उभरी.

फ्लेमिंग के कार्यकाल में CSK की ऐतिहासिक उपलब्धियां

स्टीफन फ्लेमिंग का चेन्नई सुपर किंग्स को एक ब्रांड और चैंपियन टीम बनाने में बड़ा योगदान रहा है. इस 18 सालों में चेन्नई सुपर किंग्स ने काफी शानदार प्रदर्शन किया. फ्लेमिंग के कोच रहते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता और 2 बार चैंपियंस लीग टी20 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. उनकी देखरेख में सीएसके ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई. इसके अलावा चेन्नई की टीम ने फ्लेमिंग के कार्यकाल में रिकॉर्ड 10 बार आईपीएल के फाइनल में कदम रखा.

आईपीएल के अलावा, फ्लेमिंग सुपर किंग्स की बाकी टीमों (SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स और MLC में टेक्सस सुपर किंग्स) के भी कोच रहे. एसए20 के सभी चार सीजनों और एमएलसी के पहले तीन सीजनों में उनकी टीमें प्लेऑफ तक तो पहुंचीं, लेकिन कभी फाइनल नहीं खेल सकीं. साल 2026 के एमएलसी सीजन में टेक्सस सुपर किंग्स की टीम सबसे नीचे रही और प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई, जो सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के साथ फ्लेमिंग का आखिरी असाइनमेंट साबित हुआ.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button