July 31, 2026

बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो

Crocodile Found in Bathroom: गुजरात के आणंद में एक घर के बाथरूम में 7 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया. वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया.

Written By : एबीपी लाइव |  Edited By: Sanjana Singh |  Updated at : 31 Jul 2026 04:42 PM (IST)

Preferred Sources

7 Foot Crocodile found in Bathroom rescue team reached the location viral video Crocodile Found in Bathroom: बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो

बाथरूम में मगरमच्छ

Source : X

Crocodile Found in Bathroom: गुजरात के आणंद जिले से एक हैरान कर देने वाली वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के मुताबिक, घर के बाथरूम में एक विशालकाय मगरमच्छ पाया गया, जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया. बताया जा रहा है कि यह घटना आणंद जिले के सोजित्रा तालुका के त्रंबोवाड-खड़ियारापुरा इलाके की है.

वीडियो में दावा किया गया है कि देर रात एक घर के बाथरूम में अचानक 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया. घर के बाहर कुत्ते लगातार भौंक रहे थे, जिससे परिवार को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है. जब कुत्ते लगातार भौंकते रहें, तो मकान मालिक उठा और बाहर देखने आ गया. कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला और अंदर का नजारा देखकर उन्हें अपना आंखों पर विश्वास नहीं हुआ. बाथरूम में एक विशाल सा 7 फिट का मगरमच्छ बैठा हुआ था. यह देखते ही परिवार के सभी लोग डर के मारे बाहर भाग गए और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को कर दी. 

वीडियो में क्या देखा जा रहा है?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटे से टॉर्च की रोशनी में बाथरूम के अंदर बैठा विशाल मगरमच्छ धीरे-धीरे हिल रहा है. पास में ही एक बाल्टी और कुछ कपड़े रखे नजर आ रहे हैं, जिससे ये बात पता चलती है कि ये नजारा एक बाथरूम का है. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम के कुल 1 घंटे मेहनत के बाद जानकर उन्हें सफलता मिली और उसे पास के तालाब में जाकर छोड़ दिया.  

આણંદના સોજીત્રામાં એક ઘરના બાથરૂમમાંથી સાત ફૂટ લાંબો મગર મળી આવ્યો.#Anand pic.twitter.com/BNT716aHTZ

— Manan Trivedi (@itsurbunny7) July 31, 2026

यह भी पढ़ेंः House Eviction Claim After Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर गई थी लड़की, मकान मालिक ने खाली कराया कमरा, वीडियो वायरल

लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा. ज्यादातर लोगों ने इस घटना पर हैरानी जताई कि आखिर इतना बड़ा मगरमच्छ घर के अंदर बाथरूम तक कैसे पहुंच गया. वहीं कई लोगों ने घर के बाहर बाथरूम मनाने पर सवाल भी उठाए, कि घर में रहने वाले लोगों के लिए सही नहीं है. एक यूजर ने लिखा कि क्या होता अगर कुत्ते भोंकते ही नहीं और मकान मालिक आधी निंद में बाथरूम करने पहुंचा होता, गनीमत रही कि मकान मालिक होश में था.  

यह भी पढ़ेंः Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल

Published at : 31 Jul 2026 04:42 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola