August 4, 2026

Coding-Decoding Tricks: क्या आप 20 सेकंड में बता सकते हैं CAT की Coding?

Reasoning Coding Decoding: SSC, Railway, Banking जैसी परीक्षाओं में Coding-Decoding के सवाल मिनटों में कैसे हल करें? जानें आसान ट्रिक्स, पैटर्न पहचानने का तरीका और प्रैक्टिस सवालों के जवाब।

Coding Decoding Tricks: कोडिंग-डिकोडिंग लॉजिकल रीजनिंग का सबसे मुख्य और स्कोरिंग टॉपिक है। इसमें किसी शब्द, अक्षर, संख्या या चिन्ह को एक निश्चित नियम (Pattern) के आधार पर बदला जाता है। उसी नियम का यूज करके दूसरे सवाल का आंसर देना होता है। SSC, Railway, Banking, Police, Defence और स्टेट लेबल के एग्जाम में Coding-Decoding से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को सॉलव करने का सबसे बेस्ट तरीका है- पहले दिए गए उदाहरण का नियम (Rule) समझा जाए, फिर उसी नियम को दूसरे शब्द पर लागू किया जाए। ध्यान रखें- हर Coding-Decoding सवाल का रूल अलग हो सकता है, इसलिए बिना पैटर्न समझे आंसर देने से बचें। आइए देखते हैं कुछ सवाल और उनके आंसर...

सवाल: अगर DOG को 26 लिखा जाए तो CAT का नंबर क्या होगा?

नोटः सबसे पहले रूल को समझना होगा, क्योंकि यह प्रश्न अधूरा है। क्योंकि सिर्फ यह जानकारी दी गई है कि- DOG = 26

लेकिन यह नहीं बताया गया कि 26 कैसे बना?

उदाहरण के लिए कई अलग-अलग नियम हो सकते हैं, जैसे -

  • अक्षरों के क्रमांक जोड़ना
  • पहले और आखिरी अक्षर का जोड़
  • Reverse Alphabet Value
  • गुणा या भाग
  • स्पेशल Coding Rule

इन सभी में DOG का मान अलग-अलग आ सकता है।

उदाहरण -

D = 4 (A से काउंट करने पर D 4 नंबर पर आएगा।)

O = 15 (A से काउंट करने पर O 15वें नंबर पर आएगा।)

G = 7 (A से काउंट करने पर G का स्थान 7वां होगा।)

तीनों का जोड़ होगा = 26

इस रूल के हिसाब से अगर देखें तो -

CAT

C = 3

A = 1

T = 20

जोड़ होगा = 24

सही जवाब है - अगर रूल अक्षरों के Alphabet Position का योग है, तो CAT = 24 होगा।

आइए इसी तरह के कुछ और सवालों को समझते हैं...

सवाल - अगर BAT = 23 तो G का क्रमांक क्या होगा?

सही जवाब - 26

सवाल - SUN = की संख्या क्या होगी?

सही जवाब - 54 (S=19,U=21,N=14)

सवाल - CAR = ?

सही जवाब - 22

ये भी पढ़ें- Age Puzzle: पिता-पुत्र की उम्र का यह सवाल 90% लोग कर देते हैं गलत, क्या आप बता सकते हैं सही जवाब?

सवाल - BOOK = ?

सही जवाब - 45

सवाल - APPLE = ?

सही जवाब - 50

सवाल - KING = ?

सही जवाब - 41

सवाल - HOME = ?

सही जवाब - 41

ये भी पढ़ें- Logical Reasoning: इंटरव्यू में पूछा गया हैंडशेक पजल, क्या आप 10 सेकंड में बता सकते हैं सही जवाब?

सवाल - LION = ?

सही जवाब - 50

सवाल - PEN = ?

सही जवाब - 35

सवाल - GAME = ?

सही जवाब - 26

Coding-Decoding सॉल्व करने की सबसे अच्छी ट्रिक्स

1. Alphabet Position याद रखें

  • A = 1
  • B = 2
  • C = 3
  • और… Z = 26

2. Reverse Alphabet भी याद रखें

A = 26

B = 25

C = 24

और… Z = 1

3. पहले Rule खोजिए

जल्दी आंसर देने की बजाय देखें कि-

  • जोड़ है?
  • घटाव है?
  • गुणा है?
  • Reverse है?
  • Alternate Letter है?

4. Vowel और Consonant देखें

कई बार स्वर और व्यंजन अलग-अलग तरीके से Code किए जाते हैं।

5. Letter Gap देखें

जैसे - CAT → DBU

हर अक्षर में +1

6. Odd-Even Position देखें

कई बार

पहला +2

दूसरा -1

तीसरा +3

इस तरह का Pattern भी सवालों में होता है।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.