August 21, 2026

CIL मैनेजमेंट ट्रेनी एडमिट कार्ड जारी: 24 अगस्त को परीक्षा

Coal India मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा का Admit card जारी, 660 पदों के लिए 24 अगस्त को एग्जाम

Updated: Fri, 21 Aug 2026 04:56 PM (IST)

Job Aspirants Representational Image (AI Generated)

CIL Management Trainee Admit Card 2026: कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऑनलाइन परीक्षा 24 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी.

CIL Admit Card 2026: कोल इंडिया लिमिटेड यानी CIL में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. कंपनी ने मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड आज यानी 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया है.

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब परीक्षा की तैयारी के साथ एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर लें. CIL मैनेजमेंट ट्रेनी की ऑनलाइन परीक्षा 24 अगस्त 2026 को आयोजित होगी. यानी इस भर्ती की परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है.

660 पदों के लिए होनी है परीक्षा

CIL की इस भर्ती के जरिए मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 660 पद भरे जाएंगे. इनमें सिविल इंजीनियरिंग के 178 पद हैं. इलेक्ट्रिकल के 221 और मैकेनिकल के 145 पद रखे गए हैं. इसके अलावा सिस्टम के 43 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 38 पद हैं. जियोलॉजी के 15 और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के 11 पद हैं. राजभाषा हिंदी के 5 और कंपनी सेक्रेटरी के 4 पद भी शामिल हैं.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई 2026 को शुरू हुए थे. उम्मीदवार 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते थे. अब आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परीक्षा का चरण आने वाला है. इसी सिलसिले में आज एडमिट कार्ड भी जारी किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: AIBE 22 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

ऐसे डाउनलोड करें CIL Admit Card

  • उम्मीदवार सबसे पहले कोल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाएं.
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट या करियर सेक्शन में जाएं.
  • यहां मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 से रिलेटेड एडमिट कार्ड लिंक खोलें.
  • अब यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
  • एडमिट कार्ड पर अपना नाम, परीक्षा तारीख, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की शिफ्ट जरूर चेक कर लें.
Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं.

Coal India Limited Bharti 2026 Admit Card

ये भी पढ़ें: UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags