August 20, 2026

CNG Safety Rules: सीएनजी गाड़ियों में ब्लास्ट से कैसे बचें? टेस्टिंग से फिटिंग तक जानें सभी जरूरी बातें

Thu, 20 Aug 2026 11:51 AM IST

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 11:51 AM IST

सार

CNG safety tips: हाल ही में दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में सीएनजी पंप पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सीएनजी वाहनों की सुरक्षा और रिफिलिंग के दौरान होने वाली गंभीर लापरवाहियों की पोल खोल दी है। सीएनजी कार या ट्रक में की गई एक छोटी-सी चूक भी जानलेवा विस्फोट का रूप ले सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीएनजी भरवाते समय ऐसी कौन-सी आम गलतियां हैं जो आपके लिए काल बन सकती हैं? और किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बचने के लिए आपको तुरंत कौन-से कदम उठाने चाहिए? यहां जानिए सबकुछ विस्तार से
 

CNG cylinder safety: सीएजनी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ इनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी हो गई है। खासकर कैंटर और ट्रकों में लगे सीएनजी सिलिंडरों की सही टेस्टिंग, फिटिंग और रखरखाव में लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इतना ही नहीं, सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय की गई छोटी-सी गलती भी जोखिम बढ़ा सकती है। ऐसे में जानते हैं कि सीएनजी वाहन और पंप पर किन बातों का ध्यान रखकर हादसों से बचा जा सकता है।

CNG Cylinder Hydro Testing Rules: टिकरी जैसे हादसों से कैसे बचें? जानें सुरक्षित नियम

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सीएनजी पंप पर रिफिलिंग कराते समय चालकों और यात्रियों को कुछ बेहद जरूरी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

  • इंजन पूरी तरह बंद रखें: सीएनजी भरवाते समय वाहन का इंजन चालू न रखें, इसे तुरंत बंद कर दें।
  • वाहन से दूरी बनाएं: गैस भरवाते समय वाहन के अंदर बैठने के बजाय उससे कम से कम तीन से चार मीटर दूर खड़े हों।
  • मोबाइल और सिगरेट का प्रयोग न करें: रिफिलिंग के दौरान कभी भी भूल से भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और ना ही सिगरेट या माचिस जलाने की गलती करें। क्योंकि एक छोटी सी स्पार्क भी आग पकड़ सकती है।
  • नोजल लॉकिंग की जांच करें: साथ ही यह सुनिश्चित करें कि अटेंडेंट ने रिफिलिंग नोजल को सही और ठीक से लॉक किया है।

CNG Vehicle Filling Safety Precautions: सीएजनी गाड़ियां इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

CNG Safety, How Avoid Blasts, Gas Leaks? Know Simple Rules

इन गलतियों से बढ़ता है हादसे का खतरा - फोटो : एआई जनरेटेड

सिलिंडर की टेस्टिंग में लापरवाही पड़ सकती है भारी

  • सीएनजी सिलिंडर की निर्धारित वैधता लगभग 15 से 20 वर्ष तक होती है। साथ ही हर तीन से पांच साल में इसका हाइड्रो टेस्ट भी जरूरी होता है। इसके बावजूद कई ट्रांसपोर्टर खर्च बचाने के लिए समय पर सिलिंडर की टेस्टिंग नहीं कराते। जो एक बड़ी लापरवाही मानी जाती है।
  • जंग लगे, दरार वाले या टेस्ट में फेल सिलिंडर करीब 200-220 बार के दबाव को सहन नहीं कर पाते। ऐसे सिलिंडरों में गैस रिसाव या फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए सिलिंडर की टेस्टिंग की तारीख पर नजर रखना बेहद जरूरी है।

CNG Safety, How Avoid Blasts, Gas Leaks? Know Simple Rules

इन गलतियों से बढ़ता है हादसे का खतरा - फोटो : एआई जनरेटेड

जुगाड़ से ज्यादा सिलिंडर लगाना भी खतरनाक

  • इतना ही सीएनजी वाहनों में दूसरी बड़ी समस्या सिलिंडर की गलत फिटिंग और जुगाड़ से अतिरिक्त सिलिंडर लगाना है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कई बार ऐसी बातें सामने आई हैं, कि कुछ कंपनियों ने कम सिलिंडर लगाने की अनुमति लेकर वाहनों में आठ तक सिलिंडर लगवा ली हैं।
  • स्थानीय मैकेनिक से कराई गई वेल्डिंग, गैर-अधिकृत वाल्व और ढीले पाइप भी खतरा बढ़ा सकते हैं। ऐसी फिटिंग से गैस रिसाव की आशंका कई गुना बढ़ सकती है।
  • इसलिए वाहन में केवल स्वीकृत संख्या में सिलिंडर और अधिकृत किट व उपकरणों का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

CNG Safety, How Avoid Blasts, Gas Leaks? Know Simple Rules

इन गलतियों से बढ़ता है हादसे का खतरा - फोटो : एआई जनरेटेड

सीएनजी पंप पर भी इन गलतियों से बचें

  • हादसे का खतरा केवल वाहन में खराबी के कारण नहीं होता। सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय भी कुछ सावधानियां जरूरी हैं।
  • धूप में खड़ा वाहन या लंबी दूरी से आया ट्रक गर्म हो सकता है। ऐसे में गर्म सिलिंडर में गैस भरने से उसके भीतर दबाव बढ़ने का खतरा रहता है। साथ ही केवल अधिकृत सीएनजी किट और उपकरणों का इस्तेमाल करें।
  • सिलिंडर में जंग, दरार या किसी तरह की खराबी दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें। गैस की गंध महसूस होने पर तुरंत फिलिंग रोक दें।

विज्ञापन

CNG Safety, How Avoid Blasts, Gas Leaks? Know Simple Rules

इन गलतियों से बढ़ता है हादसे का खतरा - फोटो : एआई जनरेटेड

Gas Leakage Precautions Fire Safety: गैस लीक हो तो क्या करें?

  • देखिए सीएनजी हवा हल्की होती है और रिसाव होने पर ऊपर की ओर फैलने लगती हैं। हालांकि बंद या सीमित जगह में गैस जमा होने पर थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
  • अगर गैस की गंध महसूस हो तो सबसे पहले गैस भरना तुरंत रोक दें। किसी भी तरह की चिंगारी या आग से दूर रहें और स्थिति गंभीर होने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दें।