August 19, 2026

दिल्ली में CNG पंप पर बड़ा ब्लास्ट, 3 मौत; हादसे की ये रही वजह

Delhi CNG Pump Blast: अग्निशमन विभाग ने इस ब्लास्ट की पुष्टि की है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने की वजह से पास में खड़े छह लोग घायल हो गए हैं.

Delhi CNG Pump Blast: अग्निशमन विभाग ने इस ब्लास्ट की पुष्टि की है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने की वजह से पास में खड़े छह लोग घायल हो गए हैं.

author-image

New Update

Delhi CNG Pump Blast today many Injured

Delhi CNG Pump Blast

Delhi CNG Pump Blast: दिल्ली में बुधवार दोपहर एक बड़ा ब्लास्ट हो गया. यहां एक सीएनजी स्टेशन पर ट्रक की अनलोडिंग के वक्त गैस टैंक में विस्फोट हो गया. ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि अब तक तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोग घायल भी हो गए. दमकल और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गई. घटना दिल्ली के टिकरी कलां बॉर्डर की है. 

Delhi: A blast in a truck in Tikri Kalan leaves six people injured. Fire tenders have reached the spot.

(Source: DFS) pic.twitter.com/Jssi8eRiUo

— IANS (@ians_india) August 19, 2026

छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा 

अग्निशमन विभाग ने इस ब्लास्ट की पुष्टि की है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने की वजह से पास में खड़े छह लोग घायल हो गए हैं. इलाज के लिए उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारी ने आगे बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को घटना की सूचना दोपहर 3.37 बजे मिली की, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और उनका इलाज जारी है. बता दें, मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है. वह बाबा हरिदास कालोनी का रहने वाला था.

#WATCH | Delhi: Three people died in a blast in a truck at a CNG refilling pump at Tikri Kalan. The incident occurred when CNG was being pumped into the truck. pic.twitter.com/DpOkcsHQtS

— ANI (@ANI) August 19, 2026

हादसे की वजह स्पष्ट नहीं

हादसे की वजह के बारे में अधिकारी ने कहा कि ब्लास्ट की वजह क्या थी, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है. मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हमने आग बूझाकर स्थिति को काबू में किया. घायलों की हालत के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है.

सीएनजी भरवाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

CNG भरवाते वक्त हमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे ऐसे बड़े हागसों को टाला जा सके. आइये जानते हैं, उन्हीं टिप्स के बारे में….

  1. सीएनजी भरवाते वक्त सबसे जरूरी बात है कि गाड़ी का इंजन पूरी तरह से बंद रहे, क्योंकि हाईप्रेशर गैस और गर्म इंजन से खतरे की आशंका रहती है. 
  2. सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि सीएनजी भरवाते वक्त गाड़ी में कोई भी न बैठा हो, सबको गाड़ी से बाहर आज जाना चाहिए. 
  3. फ्यूल स्टेशन के फिलिंग एरिया के पास मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न किया जाए.
  4. गाड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए हैंडब्रेक जरूर लगाकर रखें.
  5. मशीन पर गैस का प्रेशर सामान्य रूप से 200 से 220 बार होना चाहिए. इससे अधिक प्रेशर पर गैस बिल्कुल न भरवाएं.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें