September 11, 2026

CM Vishnu Deo Sai News: शशिकांत के इलाज के लिए CM का बड़ा कदम, 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर, रायपुर AIIMS में कराया गया भर्ती

CM Vishnu Deo Sai News: सीएम साय की संवेदनशील पहल से 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है।

CM Vishnu Deo Sai News: शशिकांत के इलाज के लिए CM का बड़ा कदम, 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर, रायपुर AIIMS में कराया गया भर्ती

CM Vishnu Deo Sai News/Image Credit: CG DPR

Modified Date: September 11, 2026 / 05:08 pm IST

Published Date: September 11, 2026 5:07 pm IST

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती।
  • 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत।
  • सीएम साय ने शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी

CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और उनसे दूरभाष पर बात कर कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शशिकांत को 9 सितंबर की शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में भर्ती कराया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।

2016 में हुए हादसे के बाद से प्रभावित है स्वास्थ्य

वर्ष 2016 में एक सड़क दुर्घटना के दौरान शशिकांत को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। (CM Vishnu Deo Sai News) दुर्घटना में सर्वाइकल की समस्या उत्पन्न होने से उनके हाथ-पांव की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई थी। लंबे समय तक विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पाया था।

शशिकांत ने जताया आभार

CM Vishnu Deo Sai News:  मुख्यमंत्री से बातचीत और तुरंत मिली चिकित्सकीय सहायता के बाद शशिकांत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हाल-चाल पूछना और एम्स में इलाज के साथ 4 लाख रुपए की सहायता देना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा संबल है।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • CM Sai On Bhandara Road Accident: भंडारा में सड़क हादसे में हुई छत्तीसगढ़ के 8 लोगों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घटनास्थल के लिए रवाना हुई अधिकारियों की टीम 
  • Wine Shops Closed for 10 Days on Ganesh Chaturthi 2026: गणेश पक्ष के दौरान पूरे 10 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश, फैसले पर हाईकोर्ट के जज ने कहा- 10 दिनों में तो बीमार हो जाएंगे…
  • Corona and Swine Flu In Gariaband: प्रदेश के इस जिले में एक साथ मिले कोरोना और स्वाइन फ्लू के इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, सभी को किया गया क्वॉरेंटाइन 

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

Web Title: Shashikant admitted to AIIMS Raipur following CM Sai initiative

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads