July 20, 2026

CM Mohan Yadav News: पुलिस विभाग में 18 हजार पदों पर होगी भर्ती! CM मोहन यादव ने दी जानकारी, UCC और कानून व्यवस्था को लेकर भी कही बड़ी बात

भोपाल। CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर DGP सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब 1 घंटे 15 मिनट चर्चा की। बैठक के बाद सीएम ने कहा कि मुख्य सचिव के साथ बैठक कर पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई है। इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 18 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार 25 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दे चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता के बीच जाकर काम करने में विश्वास रखती है और जनहित सर्वोपरि है।

समान नागरिक संहिता सीएम ने कही ये बात (CM Mohan Yadav News)

समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सबसे अधिक लाभ मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है, ये मध्य प्रदेश की धरती है जहां पर राम, रहीम, रोबिन सबके लिए एक कानून की बात कही है। आज उसका अध्यादेश कानून का रूप लेते हुए विधानसभा के पटल पर पेश हुआ है… इससे सबसे ज्यादा लाभ मुसलिम बहनों को होगा। बड़ी संख्या में मुसलिम महिलाओं ने इसका समर्थन किया है।” उन्होंने विपक्षी दलों से भी अपील की कि वे इस विधेयक पर राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करें।

#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने UCC पर कहा, “हमारे लिए सौभाग्य की बात है, ये मध्य प्रदेश की धरती है जहां पर राम, रहीम, रोबिन सबके लिए एक कानून की बात कही है। आज उसका अध्यादेश कानून का रूप लेते हुए विधानसभा के पटल पर पेश हुआ है… इससे सबसे ज्यादा लाभ मुसलिम… pic.twitter.com/T5Xz6QQFEX

Join Our Whatsapp Group

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026

ये भी पढ़ें

  • SAIL Apprentice Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी! SAIL में 1110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन भर सकता है फॉर्म और कब है आखिरी तारीख 
  • Abhijeet Dipke Arrested?: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और जेपी नड्डा के बीच हुई 10 मिनट तक चर्चा, इधर दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को लिया हिरासत में
  • Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो