October 1, 2026

कानपुर में आधी रात सड़क पर निकले डीएम: CM GRID और सफाई व्यवस्था देखी, दीपावली से पहले काम पूरा करने के निर्देश - Kanpur News

कानपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में डीएम महेंद्र सिंह तंवर आधी रात शहर के निरीक्षण पर निकले। उनके साथ नगर आयुक्त और सीडीओ भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने CM GRID के तहत चल रहे सड़क निर्माण और रात में हो रहे काम की प्रगति देखी।

डीएम ने कहा कि CM GRID की सड़कों का ज्यादा से ज्यादा काम दीपावली से पहले पूरा कराने की कोशिश है। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों को भी त्योहार से पहले ठीक कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण और सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। सड़कों के किनारे बने कूड़ा अड्डों को चिन्हित कर उन्हें व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

कानपुर जिलाधिकारी ने सीएम ग्रिड कार्यों को आधीरात निरीक्षण किया।

कानपुर जिलाधिकारी ने सीएम ग्रिड कार्यों को आधीरात निरीक्षण किया।

तेल मिल PCTS पर रोज पहुंच रहा 13 मीट्रिक टन कूड़ा

निरीक्षण की शुरुआत जाजमऊ स्थित तेल मिल के पास PCTS से हुई। यहां अधिकारियों ने कूड़ा संग्रह और परिवहन की व्यवस्था देखी। बताया गया कि यहां रोज करीब 13 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंच रहा है।

कूड़ा उठाने के लिए हाथ वाली कूड़ा गाड़ियों और टाटा ऐस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई वाहन रोज दो-दो चक्कर लगाकर कूड़ा पहुंचा रहे हैं। डीएम ने सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए।

KDA चौराहे पर CM GRID का काम देखा

इसके बाद टीम KDA चौराहा और लाल बंगला पहुंची। यहां CM GRID के तहत चल रहे सड़क निर्माण और सुधार कार्यों की प्रगति देखी गई। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि काम की गति बनाए रखें और तय समय में परियोजनाएं पूरी करें।

प्रशासन के मुताबिक CM GRID के फेज-1 में करीब 16 किलोमीटर और फेज-2 में करीब 13 किलोमीटर सड़क पर काम कराया जा रहा है। डीएम ने कहा कि दीपावली से पहले CM GRID के ज्यादा से ज्यादा काम पूरे किए जाएं।

निर्माण की गुणवत्ता के साथ यातायात और आम लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्ट्रीट लाइट का काम भी त्योहार से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। काम के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

देर रात काम कर रहे अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली।

देर रात काम कर रहे अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली।

कूड़ा अड्डे हटाकर व्यवस्था ठीक करने के निर्देश

जाजमऊ में निरीक्षण के दौरान डीएम ने गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट भी देखा। उन्होंने जोनल स्वच्छता अधिकारी को यहां से नियमित कूड़ा उठाकर नजदीकी PCTS तक पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएम ने लोगों को कूड़ा निर्धारित जगह पर डालने के लिए जागरूक करने और इन कूड़ा अड्डों को खत्म करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि सड़क, सफाई और कूड़ा प्रबंधन के काम समय पर पूरे किए जाएं। संबंधित अधिकारी लगातार फील्ड में जाकर काम की निगरानी करें। त्योहारों को देखते हुए उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर रखने और आम लोगों को परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

.