Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लोगों की समस्याओं को समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम चला रही है. जिससे अब तक 6.50 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं.
Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लोगों की समस्याओं को समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम चला रही है. जिससे अब तक 6.50 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/06/12/cm-dhami-2026-06-12-19-05-35.jpg)
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड Photograph: (NN)
Uttarakhand News: जन समस्या निराकरण और आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में अब तक 1.34 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी हो चुकी है. इसी के साथ अभियान के प्रथम और दूसरे चरण को मिलाकर, कुल जनभागीदारी साढ़े 6 लाख के पार पहुंच गई है. बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जा रहा है.
इस विशेष अभियान के तहत लोगों को जहां जन समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, वहीं समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा उपकरण, कृषि उपकरणों सहित अन्य सेवाएं भी निशुल्क प्रदान की जा रही हैं. अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जन समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है. इन शिविरों में पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजना का लाभ देने के साथ ही विभिन्न प्रमाणपत्र भी बनाकर दिए जा रहे हैं.
198 शिविरों का आयोजन
चार जुलाई से शुरु हुए इस विशेष अभियान के दौरान अब तक कुल 198 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें मानसूनी सीजन के बावजूद 1 लाख 34 हजार 740 लोग शामिल हुए हैं. इस दौरान प्राप्त 23 हजार 219 जन शिकायतों में से 20 हजार 808 का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है. जबकि 81 हजार 753 प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया.
5 लाख से अधिक की थी जनभागीदारी
बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि विभाग अधिकारी कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंच शिकायतों का निस्तारण करें. मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में रखते हुए प्रदेश सरकार ने बीती साल दिसंबर से 45 दिन का ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरु किया था.
दिसंबर माह में शुरु किए गए 45 दिन के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 5,33,452 नागरिकों ने प्रत्यक्ष तौर पर भागीदारी निभाई, यही नहीं इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया. इस अभियान को गवर्नेंस की बेस्ट प्रैक्टिस के रूप भी सराहा गया.
अधिकारी जल्द से जल्द कर रहे समस्याओं का समाधान
'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर रहा है. साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है. हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और जनसंतुष्टि के संकल्प के साथ निरंतर जनता की सेवा में समर्पित है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में विकास की नई रफ्तार, सीएम धामी ने 28 करोड़ से अधिक की 8 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें