Home›Business›Government Employee Arrears Payment ₹10,000 Extra for Class IV Employees
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) की 5 प्रतिशत किस्त देने का ऐलान किया है। बढ़ी हुई राशि नवंबर की सैलरी …

Government Employee Arrears Payment
satya prakash
Published: 23 Oct 2026 | 7:51 pmModified: 23 Oct 2026 | 8:10 pm
HIGHLIGHTS
- हिमाचल के कर्मचारियों को 5% DA देने का ऐलान।
- नवंबर की सैलरी में अक्टूबर तक का एरियर मिलेगा।
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
Government Employee Arrears Payment: शिमला: हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दिए है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते याने डीए में 5 प्रतिशत इजाफे का ऐलान किया है। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10,000 रुपये की अतिरिक्त राशि देने की भी घोषणा की गई है।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
नवंबर की सैलरी में जुड़ेगा अक्टूबर का एरियर्स
मुख्यमंत्री के ऐलान के मुताबिक डीए की बढ़ी हुई राशि नवंबर महीने की सैलरी में मिलेगी। इसके साथ अक्टूबर तक का एरियर्स भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि 5 प्रतिशत डीए में 1 जनवरी 2024 से देय 4 प्रतिशत किस्त और पहले से लंबित 1 प्रतिशत किस्त शामिल है। इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी 10 हजार रुपये
मुख्यमंत्री सुक्खू ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 10,000 रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि राज्य के विकास में कर्मचारियों की अहम भूमिका है और उन्हें उनका लाभ मिलना चाहिए। सुक्खू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2032 तक हिमाचल प्रदेश को देश के मजबूत और समृद्ध राज्यों में शामिल करना है। वहीं, 2030 तक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: On the launch of the 'Green Warriors' T-shirt for the upcoming Manali Marathon against drug abuse and environmental degradation, Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu says, "Our government has launched a campaign against 'Chitta'. This movement is already underway, and today, our youth and various panchayats are joining the fight—both for a 'Green Environment' and against the menace of Chitta. We have initiated a marathon in Manali as part of this effort, aimed at making Himachal Pradesh free from Chitta."
— ANI (@ANI) October 23, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
नीरज चोपड़ा यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप में 350 से अधिक बच्चों का बढ़ाएंगे उत्साह
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सरकार बातचीत को तैयार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: पांच सीट पर दोपहर 12 बजे तक 27.15 प्रतिशत मतदान
हमसे जुड़ें
satya prakash
सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से 'इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया' में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं। सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान दैनिक भास्कर और नवभारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है। जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं। IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं। पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं। उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है।
और भी पढ़ें...
Web Title: Government Employee Arrears Payment ₹10,000 Extra for Class IV Employees
![]()
मजबूत वैश्विक रुख से कच्चे तेल के वायदा भाव में तेजी
24 Oct 2026 | 12:54 am
युवाओं के लिए खुशखबरी, 20,382 शिक्षक और प्रधानाचार्य पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, जानें आवेदन की तारीख और पात्रता
24 Oct 2026 | 12:09 am
मुरिया दरबार पर सियासी रार! राष्ट्रपति के दौरे पर छिड़ा संग्राम, आखिर महामहिम के दौरे पर राजनीति करना कितना सहीं?
23 Oct 2026 | 11:56 pm
‘लोकतंत्र बचाओं’ पर संग्राम, ‘फेल प्रोडक्ट’ वाला कोहराम, विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का काउंटर प्लान, सूबे की सियासत पर इस खींचतान का क्या असर?
23 Oct 2026 | 11:33 pm
शह-मात वाला खेल.. कौन रिजेक्ट, कौन फेल? डिप्टी सीएम साव ने विपक्ष पर कसा तंज, बयानबाजी के खेल में कौन किस पर भारी?
23 Oct 2026 | 11:13 pm
आख़िरकार सरकारी कर्मचारियों के आगे झुक गई राज्य की भाजपा सरकार, मान ली ये मांगे, वापस लिया गया हड़ताल
23 Oct 2026 | 10:47 pm![]()
हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों की सेवा शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी: दीपम सचिव
23 Oct 2026 | 10:33 pm![]()
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 36 प्रतिशत घटकर 913 करोड़ रुपये
23 Oct 2026 | 10:31 pm