MP Analog Paneer Ban 2026: मध्यप्रदेश में अब एनालॉग पनीर प्रतिबंधित हो गया है। सीएम मोहन यादव ने इसकी बिक्री पर रोक लगने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अब इसके इस्तेमाल पर भी एक्शन होगा।
बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अफसरों की बैठक हुई। इसमें सीएम मोहन यादव ने एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश दिए। हालांकि, अब तक इसका आधिकारिक आदेश नहीं आया है।
प्राकृतिक दूध के उत्पादों से अलग पहचान बनाएंगे
एएनआई से बातचीत के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाएंगे। प्रदेश में निर्मित प्राकृतिक दूध के उत्पादों की शुद्धता के बलबूते पर राज्य की अलग पहचान बनाएंगे। दूध का उत्पादन भी बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
पड़ोसी राज्यों में बैन के बाद एमपी में सप्लाई
पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात में एनालॉग पनीर पहले से प्रतिबंधित है। इन राज्यों में रोक के बाद इसकी सप्लाई मध्य प्रदेश में बढ़ने की बात सामने आई है।
खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान चला रहे
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा है कि, त्योहारों के सीजन में दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ जाती है, इसलिए खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रदेश में एनालॉग पनीर को प्रतिबंधित करने की तैयारी है।
पनीर की स्थिति ग्राहक को स्पष्ट करना जरूरी
नियमों के अनुसार अगर किसी उत्पाद में दूध की जगह दूसरे पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है, तो इसकी जानकारी ग्राहक को देना जरूरी है। लेकिन कई मामलों में यह जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं दी जाती।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/12/chatgpt-image-2026-08-12-13-07-55.png)
हर महीने एनालॉग पनीर की टनों से खपत
मध्यप्रदेश में करीब 400 क्विंटल से अधिक एनालॉग पनीर की रोजाना बिक्री का अनुमान है। इस तरह हर महीने प्रदेश में करीब 1200 टन से अधिक एनालॉग पनीर की खपत हो रही थी।
मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग संज्ञान लेगा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने एनालॉग पनीर घातक है। इसमें एरोबिक स्टार्च वालो एनालॉग पनीर जांच करने पर भी समझत नहीं आता।
यह भी पढ़ें: MP School Teachers: मप्र में स्कूली छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकेंगे शिक्षक, ई-अटेंडेंस के लिए उफनते नदी-नाले पार करना जरूरी नहीं
महाराष्ट्र में 13 दिन पहले ही बैन किया
पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे एनालॉग पनीर के उत्पादन, भंडारण, इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा चुके हैं। 30 जुलाई 2026 को उन्होंने आदेश जारी किया था।
महाराष्ट्र में 13 दिन पहले ही बैन किया
पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे एनालॉग पनीर के उत्पादन, भंडारण, इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा चुके हैं। 30 जुलाई 2026 को उन्होंने आदेश जारी किया था।
यह भी पढ़ें: मप्र में CPCT पर जल्द होगा फैसला: बिना परीक्षा इन कर्मचारियों के होंगे प्रमोशन, CM मोहन यादव के ये निर्देश
20 साल की नौकरी में मुंढ़े के 25 ट्रांसफर
महाराष्ट्र के बीड जिले के किसान परिवार से ताल्लूक रखने वाले 2005 बैच के आईएएस तुकाराम मुंढे के 20 साल की सर्विस में 25 बार ट्रांसफर हो चुके हैं।
80 दिन पहले एफडीए की जिम्मेदारी संभाली
आईएएस तुकाराम मुंढे ने 80 दिन पहले यानी 25 जुलाई को एफडीए कमिश्नर के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। प्रभार लेने के दो महीने के अंदर महाराष्ट्र के 1100 से ज्यादा छापे मारे। 56 रेस्टारेंट लाइसेंस रद्द किए।
यह भी पढ़ें: Asli Nakli Paneer ki Pehchan: कैसे पहचानें आपका पनीर असली है या एनालॉग? खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान