August 8, 2026

'आप तो उत्तराखंड का गौरव हैं...', ऋषभ पंत की मांग पर आ गया CM धामी का जवाब, जानिए क्या-क्या कहा...

CM Dhami React On Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सीएम धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर पोस्ट किया था, जिसपर अब सीएम का जवाब आ गया है.

CM Dhami React On Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सीएम धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने को लेकर पोस्ट किया था, जिसपर अब सीएम का जवाब आ गया है.

author-image

New Update

Rishabh pant cm dhami

ऋषभ पंत सीएम धामी Photograph: (Image Source: ANI)

CM Dhami React On Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बीती रात एक पोस्ट किया था और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में जमीन दिलाने की गुहार लगाई थी. उनके पोस्ट के बाद अब सीएम धामी ने ऋषभ पंत को जवाब देते हुए बताया है कि उनके द्वारा उठाए गए मामले पर उन्होंने निर्देश जारी किए जा रहे हैं और नियमों के हिसाब से उनकी मदद की जाएगी.

CM धामी ने ऋषभ पंत को दिया आश्वासन

प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है।

आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को… https://t.co/v3iFQVpxUK

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 8, 2026

भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीएम धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की थी. इसपर अब मुख्यमंत्री की ओर से जवाब आ गया है. पोस्ट में लिखा- "डियर ऋषभ, आप उत्तराखंड का गौरव हैं. अपने शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों से आपने देश और दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है. अपनी मातृभूमि के प्रति आपका प्रेम और यहाँ लौटकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है. आपके द्वारा उठाए गए मामले के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं. वे जल्द ही आपसे संपर्क करेंगे और नियमों के अनुसार हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे."

ऋषभ पंत ने पोस्ट करके क्या कहा?

A gift would be lovey for representation out states at the highest level internationally stages but if you allow me I wanna buy it fromGovernment and on there rates at least I can have my first house built in my own state and our state please be helpful. Seriously didn’t know…

— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2026

ऋषभ पंत ने पोस्ट में लिखा- "नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय निवासी होने के नाते मुझे काफी समय हो गया है. मैं दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है. मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है. मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया जमीन अधिग्रहण में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने से यह एक नाइटमेयर बन गया है."

A gift would be lovey for representation out states at the highest level internationally stages but if you allow me I wanna buy it fromGovernment and on there rates at least I can have my first house built in my own state and our state please be helpful. Seriously didn’t know…

— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2026

ऋषभ पंत ने एक अन्य पोस्ट किया, जिसमें लिखा- "इंटरनेशनल लेवल पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होगी, लेकिन अगर आप मुझे इजाजत दें, तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर जमीन खरीदना चाहता हूं ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूं. कृपया इसमें मेरी मदद करें. सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे करूं."

श्रीलंका दौरे पर हैं ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस वक्त श्रीलंका दौरे पर हैं. जहां, दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंका इलेवन के साथ वॉर्म-अप मैच खेल रही है. इसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने बेस्ट प्रदर्शन के साथ उतरना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें:'मुझे यकीन है वर्ल्ड कप में दोनों अहम साबित होंगे...', रोहित-विराट को लेकर दिग्गज का बयान वायरल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें