बॉलीवुड
- Authored by: कविता
- Updated Jul 25, 2026, 02:57 PM IST
Shah Rukh Khan Vacation: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान सीजेपी के प्रोटेस्ट पर चुप हैं और इसी बीच वह अब वेकेशन पर निकल गए हैं। शाहरुख खान की वेकेशन की फोटोज सामने आ गई हैं, जिसे देख लोग भड़क गए।
![]()
shah rukh khan family vacation (photo credit-twitter)
Shah Rukh Khan Vacation: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट चल रहा है और इसकी आंच देश के बाकी राज्यों में भी पहुंच गई है। हजारों में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स इन स्टूडेंट्स का सपोर्ट कर रहे हैं। इतना ह नहीं, सलमान खान ने भी स्टूडेंट्स के सपोर्ट में पोस्ट किया है, लेकिन अब सबकी नजर शाहरुख खान पर हैं, जो लाखों दिलों की जान है। इस मामले पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अब तक चुप हैं। इतना ही नहीं, अब वह फैमिली वेकेशन पर हैं, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। शाहरुख अपने वेकेशन की वजह से ट्रोल भी हो रहे हैं। ((Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें0 Baatein Dil Se: 'आदिपुरुष मेरी सबसे बड़ी गलती थी' Manoj Muntashir को फिल्म करने का आज भी होता है पछतावा
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना, बेटे आर्यन और अबराम के साथ लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। लंदन की सड़कों पर शाहरुख खान को उनके परिवार के साथ स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान लंदन की सड़कों पर हुडी पहने घूम रहे हैं। इस हुड्डी की मदद से एक्टर ने अपना चेहरा छुपाया हुआ है, ताकि कोई उन्हें पहचान न ले। अभिनेता के लुक का बात करें तो शाहरुख ढीली-ढाली पैंट, सादी टी-शर्ट और हुडी पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे आर्यन और अबराम भी नजर आ रहे हैं। ((Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मैं माफी मांगती हूं...' छात्रों के आंदोलन पर Aamir Khan की बेटी ने तोड़ी चुप्पी
शाहरुख खान हुए ट्रोल
शाहरुख खान की फैमिली संगवेकेशन की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं, जिस पर अब सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। लोग शाहरुख खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस दौरान एक्टर से सवाल किया गया कि देश में इतना कुछ हो रहा है और वो लोग बाहर विदेशों में घूम रहे हैं।
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से जुड़े ज्यादा अपडेट सामने नहीं आए हैं। फैंस इस फिल्म की बस एक झलक सामने आई है। उसके बात से ही फैंस अब फिल्म के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। किंग में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। दोनों का फिल्म में जबरदस्त एक्शन है।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article