नीट पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों के आक्रोश देश में बना हुआ है. ऐसे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों की अहम मांग मान ली है. उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद से जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है. पूरे देश के छात्रों में लंबे समय से चल रही इस लड़ाई को इस्तीफे के बाद जीत की तरह देख रहे हैं. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है.
DEMOCRACY WINS! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/HpCaqBkPxc
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 25, 2026
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि युवा शक्ति जिंदाबाद, छात्र शक्ति जिंदाबाद. जिस और जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता हैं. देश के करोड़ों युवाओं ने अपने आंदोलन के बदौलत कुम्भकरण की नींद में सो रही मोदी सरकार को जगाया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने के लिए मजबूर किया. पेपर लीक से शुरू हुई लड़ाई, रोज़गार तक जाएगी. इसके बाद अब देश में हर गलती की जवाबदेही तय होगी. आंदोलन के विजय की बधाई.
युवा शक्ति जिंदाबाद, छात्र शक्ति जिंदाबाद। जिस और जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता हैं। देश के करोड़ों युवाओं ने अपने आंदोलन के बदौलत कुम्भकरण की नींद में सो रही मोदी सरकार को जगाया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने के लिए मजबूर किया। पेपर लीक से शुरू हुई लड़ाई, रोज़गार तक जाएगी। pic.twitter.com/ijbr5VxKU8
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 25, 2026
खरगे ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारत के छात्रों की गूंज आख़िरकार अंहकारी सत्ता की दहलीज़ तक पहुंच गई. ये हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर आवाज उठाई. ये सत्य की जीत है और मोदी जी के हठ की हार है. ये उन सभी परिवारों की जीत हैं जिन्होंने अपने ख़ून, अपने बच्चों को खोया, क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचारी है. ये साझा विपक्ष की जीत है, जिन्होंने छात्रों के हित में संसद से सड़क तक आवाज उठाई. अब बारी है मोदी जी को हमारी युवा पीढ़ी से माफ़ी माँगने की और जिन्होंने उनपर लाठी-डंडे-Pellet Guns चलवाई है, उनपर कठोर कार्यवाही करने की.
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूरे देश को बधाई. यह लोकतंत्र की बड़ी जीत है.
वांगचुक ने क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है. सीधा लोकतंत्र… जो सड़कों से निकला है. यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है. CJP और देश की ‘जेन ज़ेड’ (Gen Z) को बधाई; और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई. जवाबदेही से अब सुधार की ओर है.
शरद पवार ने क्या कहा?
शरद पवार ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं ने लगातार 28 दिनों तक जो संघर्ष और दृढ़ संकल्प दिखाया, वह वाकई तारीफ के काबिल है. प्रदर्शनकारियों की जोरदार मांग के बाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आखिरकार आज इस्तीफा दे दिया है. ये लड़ाई, जो बिना डरे ज़ुल्म के खिलाफ मज़बूती से खड़ी रही और सरकार को अन्याय के लिए नैतिक ज़िम्मेदारी लेने पर मजबूर किया, लोकतंत्र की ताकत का प्रतीक है.
CJP की मांगों की लिस्ट अपडेट कर दी गई है:
1. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए – ✅ 2. आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये – पेंडिंग 3. विरोध करने वाले किसी भी छात्र के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं – पेंडिंग 4. RAF और दिल्ली पुलिस की तरफ़ से सार्वजनिक माफ़ी – पेंडिंग
जंतर-मंतर और पूरा देश अभी भी बाकी मांगों पर कार्रवाई का इंतजार कर रहा है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More