July 23, 2026

CJP प्रोटेस्ट साइट से कहां गायब हुए अभिजीत दीपके? सोशल मीडिया पर समर्थकों से मांगी माफी! क्या कहा?

Time Published: Thursday, July 23, 2026, 19:38 [IST]

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर और जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के प्रमुख चेहरों में शामिल अभिजीत दीपके गुरुवार को प्रदर्शन स्थल पर नजर नहीं आए। जंतर-मंतर पर करीब 33 दिनों से CJP के नेतृत्व में नीट पेपर लीक से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है।

इसी बीच आंदोलन के मुख्य चेहरों में शामिल अभिजीत दीपके 23 जुलाई को प्रोटेस्ट साइट से गायब दिखे। इसे लेकर कई लोगों ने सवाल उठाना भी शुरू कर दिया। इसी बीच दीपके ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी वजह बताई है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह उन्हें मांग करें अगर वो प्रोटेस्ट साइट पर नहीं दिख रहे तो। वो शाम तक दोबारा प्रदर्शन स्थल पर लौटने की कोशिश करेंगे।

Abhijeet Dipke

क्यों गायब हुए अभिजीत दीपके?

अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा कि उन्हें कई दिनों से बुखार और शरीर में दर्द है। पेनकिलर की मदद से वह लगातार अपने काम में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि अब उन्हें स्वस्थ होने के लिए कुछ घंटे आराम करना जरूरी है। दीपके ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि वह शाम तक आंदोलन स्थल पर वापस आने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट का इफेक्ट! कनॉट प्लेस पर शाम 6:30 बजे ही लग जाएंगे ताले? NDMC का नया आदेश

बता दें, दीपके 20 जून से जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में लगातार सक्रिय हैं। अमेरिका से दिल्ली लौटने के बाद वह आंदोलन से जुड़े कामों में लगातार व्यस्त रहे। प्रदर्शन स्थल पर दिन-रात मौजूद भीड़ और शोर के बीच वह नेताओं से मुलाकात करने, अपनी टीम को संभालने और प्रदर्शन से जुड़े दूसरे कामों में लगे रहे। ऐसे में उन्हें आराम करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाया।

CJP ने इंटरनेट बंद होने का लगाया आरोप

इसी बीच CJP की ओर से एक और बड़ा दावा किया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जहां उसके समर्थक लंबे समय से धरना दे रहे हैं। CJP ने सवाल उठाया कि क्या सरकार प्रदर्शन स्थल पर एक और पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस दावे पर सरकार या प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले दीपके ने प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों से भी अपील की थी कि वे प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग न करें। उन्होंने कहा था कि निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेशों का पालन न किया जाए और जनता के साथ खड़ा हुआ जाए। दीपके ने दोहराया कि CJP का आंदोलन शांति और अहिंसा के रास्ते पर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: '16 मेट्रो स्टेशन नहीं खोले तो हम लेंगे एक्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच CJI का दिल्ली मेट्रो को अल्टीमेटम!