Updated On: Jul 23, 2026 | 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार
CJP Nationwide Protest: CJP ने 24 जुलाई को पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। संगठन ने जिलों में शांतिपूर्ण विरोध की अपील की है।

जंतर-मंतर के बाद अब पूरे देश में उतरेंगे कॉकरोच(Image- IANS)
विस्तार
CJP Nationwide Protest on 24th July: जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने 24 जुलाई को देश के सभी जिलों में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की अपील करते हुए छात्रों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने का आह्वान किया है।
CJP के अनुसार, यह प्रदर्शन पेपर लीक मामले, छात्रों की विभिन्न मांगों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जाएगा। संगठन का कहना है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर कार्रवाई नहीं होती।
सोशल मीडिया पर जारी किया डिजिटल पोस्टर
CJP ने प्रदर्शन की घोषणा एक डिजिटल पोस्टर के माध्यम से की है, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। पोस्टर पर “Every District. One Day. One Demand.” का संदेश दिया गया है। संगठन ने सभी जिलों में एक दिन के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान करते हुए कहा है कि यह अभियान पुलिस कार्रवाई से प्रभावित प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए भी आयोजित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
View this post on Instagram
स्थानीय स्तर पर अनुमति लेने की अपील
CJP ने छात्र संगठनों और सहयोगी सामाजिक संस्थाओं से स्थानीय प्रशासन से आवश्यक अनुमति लेने और प्रदर्शन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। संगठन ने यह भी अपील की है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आयोजित किए जाएं।
वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई सामग्री
संगठन ने बताया कि प्रदर्शन के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), प्रचार सामग्री (Collaterals) और ज्ञापन (Memorandum) का प्रारूप उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि सभी जिलों में एक समान तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।
यह भी पढ़ें- CJP Protest: दिल्ली के CP में हाई अलर्ट, दुकानें-रेस्तरां 6:30 बजे तक बंद; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
CJP ने प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ने और पुलिस कार्रवाई का सामना करने वाले प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने की भी अपील की है।
पोस्टर के अंत में “इंकलाब जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ देशभर के लोगों से 24 जुलाई के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
