July 18, 2026

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई पुलिस, CJP ने लगाए प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट के आरोप

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 21वां दिन है. वे पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं. सोनम नीट सहित अन्य अहम परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 21वां दिन है. वे पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं. सोनम नीट सहित अन्य अहम परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

author-image

New Update

Police sent Sonam Wangchuk to hospital after 20 days of Hunger Strike

Sonam Wangchuk

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अपने साथ अस्पताल ले गई है. वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को मौके पर से हटा रही है. सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 21वां दिन है. वे पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं. 

#WATCH | Delhi: Activist Sonam Wangchuk, who was sitting on a hunger strike from last 20 days at Jantar Mantar, taken to the hospital by the police.

More details awaited. pic.twitter.com/81DTO3cyh4

— ANI (@ANI) July 18, 2026

किस अस्पताल में भर्ती हुए सोनम वांगचुक

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस इलाज के लिए सोनम को सफदरजंग अस्पताल लेकर गई है. बता दें, सोनम नीट सहित अन्य अहम परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. अपनी मांग मनवाने के लिए वांगचुक ने 28 जून से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी.

— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026

जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटा रही पुलिस

पुलिस जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटा रही है. बैनर-पोस्टर पुलिस हटा चुकी है. कॉकरोच जनता पार्टी का दावा है कि अभिजीत दीपके को उस जगह ही रोक दिया गया है, जहां वे ठहरे हैं. सीजेपी का आरोप है कि छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है. हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज करने से मना कर दिया है.  

#BREAKING: The Delhi Police has stopped Abhijeet Dipke where he was staying. People are telling me that Sonam Wangchuk is being picked up from the protest site. Students are being lathicharged! pic.twitter.com/kkKtSI83hO

— Saurav Das (@SauravDassss) July 18, 2026

पुलिस ने मुझे पीटा, हिरासत में लिया- अभिजीत दिपके

कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा और हिरासत में ले लिया है. उन्होंने अलग पोस्ट में लिखा कि दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर सख्ती कर रही है. लोगों की पिटाई की जा रही है. और सोनम सर को जबरदस्ती ले जाया जा रहा है.

I have been beaten up and put under detention by Delhi Police

— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 18, 2026

Delhi Police is cracking down at Jantar Mantar. Beating up people and taking away Sonam sir forcefully

— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 18, 2026

वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

लगातार गिरते स्वास्थ्य के बीच वांगचुक ने शुक्रवार रात को एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके शरीर का करीब 20 प्रतिशत वजन कम हो गया है. उनके शरीर की मांसपेशियां भी प्रभावित हो गईं हैं. लेकिन उनका हौसला अब भी मजबूत है. उनकी मानसिक स्थिति भी मजबूत है. 

Smaller Movements have brought down many governments in India... & Here it’s about Education.. #cockroachjantaparty#cjpprotest#protest#jantarmantarpic.twitter.com/gR7CDpcJ1t

— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 17, 2026

वांगचुक ने की ये अपील 

अपने वीडियो संदेश में वांगचुक ने देशवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में 20 जुलाई को चलो संसद मार्च में शामिल हो. उन्होंने कहा कि अगर देश में प्याज की कीमतों को लेकर सरकार की जवाबदेही तय हो सकती है तो करोड़ों छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों पर भी जवाबदेही तय होनी चाहिए. सोनम का दावा है कि नीट विवाद के बाद कई छात्रों ने आत्महत्या की और इस मुद्दे पर सरकार को बोलना चाहिए. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें