October 18, 2026

सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'

सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. रविवार को उनकी रिहाई को लेकर सीजेपी इंतजार कर रही है. इस बीच अब बेल को लेकर बड़ा अपडेट आया.

Written By : फियाज उल मुस्तफा |  Updated at : 18 Oct 2026 07:06 PM (IST)

Preferred Sources

CJP Ratna Singh Speaks on Saurav Das And Ashutosh Ranka Bail Five Days Judicial Custody सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास (फाइल फोटो)

Source : IANS

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं. रविवार (18 अक्टूबर) को उनके जेल में 5 दिन पूरे हो रहे हैं. ऐसे में उनकी बेल को लेकर अब ताजा अपडेट सामने आया है. इस बीच सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने बड़े आरोप लगाए हैं.

रत्ना सिंह ने एक्स पोस्ट में बताया, "शाम के 4:42 बज रहे हैं, लेकिन एसीपी-एसईएम (ACP-SEM) अभी तक नहीं आए हैं. यह वाकई चिंताजनक है. उन्होंने अब तक अस्पष्ट कारणों से 4 जमानतियों को खारिज कर दिया है. उन्होंने उन लोगों को क्रिमिनल बैकग्राउंड वाला बताकर बदनाम किया है, जिनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एफआईआर दर्ज हैं." रत्ना सिंह ने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय पदानुक्रम का पालन करने को कहता है. लेकिन राजधानी में एसईएम न्यायालय कैसे कार्य कर रहे हैं. यह सत्ता का घोर दुरुपयोग है."

सुबह 11 बजे से कर रहे हैं इंतजार- रत्ना सिंह

रत्ना सिंह ने बताया, "मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में सुबह 11 बजे से एसईएम के आने का इंतजार कर रहे हैं." उन्होंने यह भी बताया कि दोपहर 12 बजे के लिए सुनवाई निर्धारित थी. उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराना अपराध नहीं है और प्रक्रियात्मक देरी के कारण आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में नहीं रखा जाना चाहिए."

तिहाड़ जेल में अलग-अलग रखे गए सीजेपी नेता

सौरव दास और आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल में अलग-अलग सेल में रखा गया है. सौरव दास को जेल नंबर 2, जबकि आशुतोष रांका को जेल नंबर 4 में रखा गया है. जंतर-मंतर पर कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के मामले में बुधवार को दोनों नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

वहीं, सीजेपी के तीसरे सदस्य अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया. तीनों सीजेपी सदस्यों को जंतर-मंतर पर प्रवेश करने के आरोप में एहतियातन हिरासत में लिया गया था. फिलहाल सीजेपी नेताओं की बेल को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है. सीजेपी फिलहाल इंतजार कर रही है.

दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम में स्टेट्स टीम का हिस्सा हैं, जहां वे यूपी, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More

Published at : 18 Oct 2026 07:06 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola