जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के दौरान बर्गर खाने को लेकर हुए विवाद के बाद विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था. अभिजीत दीपके ने अब सीजेपी में वापसी पर बयान दिया है.
Written By : जीवन प्रकाश | Updated at : 30 Aug 2026 10:35 PM (IST)

अभिजीत दीपके और विजेता दहिया (फाइल फोटो)
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पार्टी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया को लेकर कहा है कि उनकी वापसी पर सोचेंगे. उन्होंने कहा, ''जो उस दिन हुआ वो असंवेदनशील था. लेकिन वो अच्छे व्यक्ति हैं. उनकी टाइमिंग गलत थी. ऐसा नहीं होना चाहिए था.''
अभिजीत दीपके ने दहिया को CJP के प्रवक्ता पद से हटा दिया था, जब आंदोलन के दौरान फास्ट-फूड आउटलेट पर देखा गया था. उसी समय नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हो रहा था. ये वीडियो काफी वायरल हुआ. आलोचना के बाद पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया.
तब दहिया ने भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मुझे रोका और दो बार धक्का दिया था. वे इस बात से नाराज थे कि मैंने मिस्टर प्रेमानंद को महारा कहकर बुलाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद विवाद बर्गर की तरफ मुड़ गया कि मैंने विरोध-प्रदर्शन वाले दिन खाया था.
सोनम वांगचुक पर क्या बोले अभिजीत दीपके?
अभिजीत ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में कहा कि उनकी वापसी पर सोचेंगे. दीपके जंतर मंतर पर हुए आंदोलन का चेहरा रहे सोनम वांगचुक पर भी खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा, ''आंदोलन खत्म होने के बाद भी बात हुई, लोग कहते हैं कि मैंने उन्हें मैनिपुलेट करके अनशन पर बैठाया, वो वैज्ञानिक हैं, क्या मैं उन्हें मैनिपुलेट कर सकता हूं. वो स्मार्ट हैं, उनका खुद का फैसला था.''
अभिजीत दीपके ने कहा, ''मैं उन्हें पूरे टाइम कहता रहा कि अनशन खत्म कर दीजिए. उन्होंने कहा कि आप क्यों अनशन खत्म करने के लिए दबाव डाल रहे हो. वो मूवमेंट के फेस थे. उनके बिना ये मूवमेंट इतना बड़ा नहीं होता. जान दांव पर लगाकर उन्होंने देश को जागरूक किया है. आज ये मूवमेंट सीजेपी और सोनम वांगचुक जरूर बड़ा हो चुका है.''
सीजेपी के फाउंडर ने कहा, ''सोनम सर को उठाकर ले गए तो, उन्होंने मिलने नहीं दिया. एक तरह से किडनैप करके रखा था.''
और पढ़ें

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- [email protected].
Read More
Published at : 30 Aug 2026 07:38 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola