August 1, 2026

'पहले रिश्तेदारों को दी धमकी, अब रो-रोकर मांग रहीं मदद', CJP प्रोटेस्टर सपना हरजानी का वीडियो हुआ वायरल

Time Published: Saturday, August 1, 2026, 9:06 [IST]

Sapna Harjani FIR Row: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली सोशल मीडिया क्रिएटर सपना हरजानी (Sapna Harjani) अब खुद मुश्किलों में घिरी नजर आ रही हैं। पहले वह लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करती थीं और विरोध करने वालों को भी प्रोटेस्ट में लाने की बात कहती थीं। लेकिन अब उन्हीं सपना हरजानी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह अपने ऊपर दर्ज FIR को लेकर मदद मांगती दिखाई दे रही हैं।

सपना ने दावा किया कि मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के बाद बिना वजह उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आदित्य ठाकरे का नाम लेते हुए सवाल किया कि जब प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई हो रही है तो उनकी मदद के लिए कोई आगे क्यों नहीं आ रहा। सोशल मीडिया पर सपना का वीडियो वायरल है।

Sapna Harjani FIR Row
PC: sapnaharjani_ instagram

पहले वीडियो में लोगों को प्रदर्शन में आने के लिए कहा

सपना हरजानी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह उन लोगों को जवाब देती नजर आती हैं, जो उनकी मां से उनकी शिकायत कर रहे थे। वीडियो में सपना कहती हैं, "जितनी भी आंटियां और रिश्तेदार मेरी मम्मी से शिकायत कर रहे हैं कि आपकी बेटी गलत काम कर रही है, क्या कर रही है, क्यों कर रही है... मैं बता दे रही हूं आंटी, अगर आपने कुछ भी बोला तो मैं एक-एक को खुद प्रोटेस्ट में खींचकर ले जाऊंगी। मुझे आप सबके नाम, नंबर और एड्रेस याद हैं। और जो आप कर रहे हैं, वह बहुत पुराना तरीका है। अब वक्त बदल गया है, आप भी बदलिए। अपने बच्चों पर ध्यान दीजिए और उन्हें मुझसे बेहतर बनाइए। मुझे पता है कि आपका मकसद सिर्फ मेरी मम्मी को नीचा दिखाना है, लेकिन ऐसा मत कीजिए। मैं हाथ जोड़कर कह रही हूं, वरना सच में आप सबको प्रोटेस्ट में लेकर जाऊंगी।"

ये भी पढ़ें: 'कपड़े उतार इसके, इसकी परेड निकालेंगे', रुचि तिवारी के साथ नेहा बोरा की बदसलूकी का वीडियो वायरल

दूसरे वीडियो में मांग रही मदद

मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन के बाद सपना हरजानी ने एक और वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, नाम और नंबर लिखे और बाद में बिना जानकारी दिए उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी।

वीडियो में उन्होंने कहा, "हर दिन कोई नई परेशानी सामने आ रही है। कोई मेरी मदद कर सकता है कि मेरे ऊपर FIR क्यों दर्ज की गई? मैं तो सिर्फ दादर के शिवाजी पार्क में मौजूद थी। उस दिन पुलिस ने हमें हिरासत में लिया, दादर पुलिस स्टेशन ले गई। वहां हमारा नाम और नंबर लिया गया और कहा गया कि हमें छोड़ दिया जाएगा। लेकिन बाद में बिना कुछ बताए, बिना यह बताए कि हमने क्या गलत किया, हमारे ऊपर FIR दर्ज कर दी गई। क्या मुंबई पुलिस को समझ नहीं है कि हम छात्र हैं और हमारे ऊपर FIR होना कितनी बड़ी बात है? इससे हमारे भविष्य और नौकरी पर असर पड़ सकता है। वहां 18-19 साल के छात्र भी थे। क्या सड़क पर दिखने वाले हर व्यक्ति पर FIR दर्ज कर देना ही पुलिस का काम है? बिना बताए किसी के खिलाफ FIR कैसे दर्ज की जा सकती है? कोई हमारी मदद करे।"

अभिजीत दीपके, सौरव दास और आदित्य ठाकरे से पूछे सवाल

इसके बाद आए एक और वीडियो में सपना हरजानी ने CJP से जुड़े चेहरों और आंदोलन का समर्थन करने वाले नेताओं से सीधे सवाल पूछे। उनका कहना था कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई हुई है, लेकिन अब कोई उनकी बात नहीं कर रहा।

वीडियो में सपना ने कहा, "क्या समय रैना सही कह रहे थे कि जब लड़ाई जीतने की उम्मीद होती है तभी लोग साथ खड़े होते हैं, लेकिन जब जीतने की उम्मीद नहीं होती तो सब साथ छोड़ देते हैं? महाराष्ट्र में अब तक हमारी FIR वापस नहीं हुई है। सौरव दास कहां हैं? अभिजीत दीपके महाराष्ट्र की तरफ से आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं? आदित्य ठाकरे अब कहां हैं? करीब 90 लोगों पर FIR दर्ज हो चुकी है, लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा। क्या आप लोग सच में इस राज्य को भूल चुके हैं? 17-18 साल के बच्चों पर भी FIR दर्ज कर दी गई है। मुझे आज तक यह भी नहीं पता कि मुझ पर कौन-सा आरोप लगाया गया है। हमारी FIR आखिर कब वापस होगी? अब वक्त आ गया है कि आप लोग भी हमारे लिए आवाज उठाएं। हम आपके लिए लड़े थे, अब आपकी बारी है कि आप हमारे लिए लड़ें। हम सभी बहुत घबराए हुए हैं।"

सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी बहस

सपना हरजानी के पुराने और नए वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। एक तरफ लोग उनके पुराने बयानों और मौजूदा अपील की तुलना कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कई यूजर्स प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों और प्रदर्शनकारियों की कानूनी स्थिति को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। वहीं, सपना हरजानी की ओर से फिलहाल यही मांग की जा रही है कि उनके खिलाफ दर्ज FIR की जानकारी सार्वजनिक की जाए और कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाए।

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में 'मोदी की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू का बुरा हाल, पैसों के लिए कर रही गलत काम! कहा-मजबूरी है