ज्यादातर देशों के वीजा आवेदन में सिबिल या क्रेडिट स्कोर की जांच नहीं की जाती। दूतावास मुख्य रूप से बैंक स्टेटमेंट, आय, रोजगार और यात्रा से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर फैसला लेते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वीजा आवेदन के दौरान सही और पूरे दस्तावेज जमा करना सबसे जरूरी है।
visa cibil score process
- Published: 12 Jul 2026, 04:03 PM IST
- Last Updated: 12 Jul 2026, 04:03 PM IST
विदेश यात्रा की योजना बनाते समय लोग पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, होटल बुकिंग, ट्रैवल इंश्योरेंस और नौकरी से जुड़े दस्तावेज जुटाने में काफी समय लगाते हैं। इसी दौरान कई लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि कहीं खराब सिबिल या क्रेडिट स्कोर की वजह से उनका वीजा आवेदन खारिज तो नहीं हो जाएगा। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतर देशों के लिए यह चिंता बेवजह, क्योंकि सामान्य तौर पर वीजा जारी करने में भारतीय क्रेडिट स्कोर को आधार नहीं बनाया जाता।
दरअसल, ज्यादातर देशों के दूतावास और इमिग्रेशन अधिकारी यह देखना चाहते कि आवेदक के पास यात्रा का खर्च उठाने के लिए आर्थिक क्षमता है या नहीं और वह तय समय के बाद अपने देश लौट आएगा या नहीं।
वीजा के लिए आर्थिक सेहत की जांच होती
यही वजह है कि वीजा आवेदन के दौरान पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, आय का प्रमाण, नौकरी या व्यवसाय से जुड़े दस्तावेज और यात्रा की पूरी योजना मांगी जाती है, जबकि CIBIL रिपोर्ट आमतौर पर आवश्यक दस्तावेजों की सूची में शामिल नहीं होती।
सिबिल या क्रेडिट स्कोर का वीजा पर असर कम
विशेषज्ञों के मुताबिक, हर दिन ऐसे कई लोगों को वीजा मिल जाता जिनका क्रेडिट स्कोर औसत होता है। वहीं कई बार बेहतरीन क्रेडिट स्कोर वाले लोगों का वीजा भी दूसरे कारणों से खारिज हो सकता है। इससे साफ है कि वीजा मिलने या न मिलने का फैसला केवल क्रेडिट स्कोर पर निर्भर नहीं करता।
बैंक स्टेटमेंट की जांच होती है
दूतावास आवेदक के बैंक स्टेटमेंट पर जरूर विशेष ध्यान देते हैं। बैंक खाते में नियमित आय, वेतन और सामान्य वित्तीय गतिविधियां यह दिखाती हैं कि व्यक्ति यात्रा का खर्च आसानी से उठा सकता। इसके विपरीत, वीजा आवेदन से ठीक पहले खाते में बड़ी और बिना साफ कारण वाली रकम जमा होने पर अधिकारियों की ओर से सवाल पूछे जा सकते, इसलिए वित्तीय रिकॉर्ड साफ और पारदर्शी होना जरूरी।
कुछ मामलों में नियम अलग हो सकते। निवेशक वीजा, स्थायी निवास या लंबे समय के वीजा के लिए आवेदन करने वालों की वित्तीय स्थिति की गहन जांच की जा सकती। फिर भी वहां भी मुख्य फोकस व्यक्ति की कुल संपत्ति, आय, निवेश और कानूनी वित्तीय दायित्वों पर होता, न कि केवल तीन अंकों वाले क्रेडिट स्कोर पर। हालांकि दिवालियापन या गंभीर वित्तीय विवाद कुछ मामलों में असर डाल सकते।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि वीजा आवेदन करते समय सबसे ज्यादा ध्यान दस्तावेजों की प्रामाणिकता पर देना चाहिए। अधूरे फॉर्म, अधूरा बैंक स्टेटमेंट या गलत जानकारी वीजा प्रोसेस को प्रभावित कर सकती और आवेदन खारिज होने की वजह भी बन सकती है।
क्रेडिट स्कोर अच्छा बनाए रखना हमेशा फायदेमंद है क्योंकि इससे भविष्य में लोन और क्रेडिट कार्ड मिलने में आसानी होती है। लेकिन विदेश यात्रा के लिए वीजा आवेदन करते समय सबसे ज्यादा महत्व दूतावास द्वारा मांगे गए सही दस्तावेजों और आपकी आर्थिक क्षमता का होता है, न कि CIBIL स्कोर का।
(प्रियंका कुमारी)