October 5, 2026

China Open: टेनिस कोर्ट पर भारी बवाल, डैनिल मेदवेदेव ने गुस्से में फैन की आंख पर मारी बॉल, बीच मैच किया गया डिस्क्वालिफाई

China Open: टेनिस कोर्ट पर भारी बवाल, डैनिल मेदवेदेव ने गुस्से में फैन की आंख पर मारी बॉल, बीच मैच किया गया डिस्क्वालिफाई

डैनिल मेदवेदेव को अपना ही गुस्सा पड़ा भारी. (फोटो- GETTY)

Daniil Medvedev disqualified from China Open: बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में एक काफी चौंकाने वाली और विवादित घटना देखने को मिली. रूस के टॉप टेनिस स्टार डैनिल मेदवेदेव को अपना गुस्सा खुद हो ही भारी पड़ गया. दरअसल, सेमीफाइनल मैच में उनका सामना सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच से हुआ. इस मुकाबले के दौरान डैनिल मेदवेदेव ने गेंद को गु्स्से से फैंस की तरफ मार दी, जो सीधे एक फैन की बाईं आंख पर जा लगी. जिसके चलते उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. जिसके बाद घायल फैन को आंख पर हाथ रखकर तुरंत एरीना से बाहर ले जाया गया.

डैनिल मेदवेदेव को गुस्सा पड़ा भारी

दोनों दिग्गजों के बीच हार्ड-कोर्ट पर खेला जा रहा यह सेमीफाइनल काफी रोमांचक मोड़ पर था. जोकोविच पहला सेट 7-5 से अपने नाम कर चुके थे और दूसरे सेट में 5-3 की मजबूत बढ़त पर थे. तभी एक अंक खत्म होने के बाद जब गेंद रिबाउंड होकर मेदवेदेव की तरफ आई, तो उन्होंने निराशा में गेंद को कोर्ट के पीछे स्टैंड्स की दिशा में जोर से हिट कर दिया. लेकिन गेंद स्टैंड्स की पहली कतार में बैठे एक फैन की आंख के पास जा लगी, जिसके बाद फैन को तुरंत कोर्ट पर मेडिकल सहायता दी गई और सहारा देकर स्टैंड्स से बाहर ले जाया गया.

Medvedev acaba de pegar un revés y le ha dado a una persona del público que ha salido de pista herido.

Medvedev acaba de ser descalificado por esto 😳 https://t.co/OCq0xph6yD

— BioscaApuesta 👑 TEAM (@BioscaTeam) October 5, 2026

इस घटना के बाद मैच अधिकारियों ने मेदवेदेव से चर्चा की और फिर कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें डिफॉल्ट घोषित कर दिया. मेदवेदेव के डिस्क्वालिफाई होने के साथ ही मुकाबला अचानक खत्म हो गया और जोकोविच ने चीन ओपन के खिताबी मुकाबले में एंट्री कर ली. इस घटना पर नोवाक जोकोविच ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत चौंकाने वाला पल था. मुझे उम्मीद है कि उस फैन को गंभीर चोट नहीं आई होगी. लेकिन साथ ही मुझे डैनिल के लिए भी काफी बुरा लग रहा है. मुझे पूरा भरोसा है कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया था.’

जोकोविच का 33-0 का अजेय रिकॉर्ड

इस जीत के साथ 39 साल के नोवाक जोकोविच ने चीन ओपन में अपने कभी न टूटने वाले दबदबे को और मजबूत कर दिया है. बीजिंग में जोकोविच का करियर रिकॉर्ड अब 33-0 का हो चुका है. 2009 से 2015 के बीच खेले गए अपने सभी 6 दौरों में चैंपियन बनने वाले जोकोविच 11 साल के लंबे इंतजार के बाद इस टूर्नामेंट में लौटे हैं. अब वो मंगलवार को होने वाले फाइनल में नौवीं रैंक के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डि मिनॉर का सामना करेंगे. अगर जोकोविच मंगलवार को खिताबी जीत दर्ज करते हैं, तो यह उनका 7वां चीन ओपन खिताब, साल 2026 की पहली ट्रॉफी और उनके करियर का ऐतिहासिक 102वां एटीपी खिताब होगा.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button