August 22, 2026

Chhattisgarh Lightning News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

Chhattisgarh Lightning News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

Chhattisgarh Lightning News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

Chhattisgarh Lightning News: छत्तीसगढ़ में बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम /image: AI Generated

Modified Date: August 23, 2026 / 10:59 am IST

Published Date: August 23, 2026 10:58 am IST

HIGHLIGHTS

  • GPM जिले के कटरा ढपनीपानी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत
  • तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान घर पर हुआ दर्दनाक हादसा
  • दोनों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। Chhattisgarh Lightning News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश का दौर लगातार जारी है, बीते दिनों राज्य के कई जिलों में ​झमाझम बारिश हुई। इसी बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा ढपनीपानी गांव में बारिश के दौरान एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक बैगा दंपत्ति की अकाल मौत हो गई।

घर पर मौजूद थे पति-पत्नी, फिर भी चली गई जान (GPM Lightning News)

Chhattisgarh Lightning News मिली जानकारी के अनुसार, कटरा ढपनीपानी गांव में मंगल सिंह अपनी पत्नी बिरस्पतिया बाई के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट और मूसलाधार बारिश के बीच अचानक उनके मकान पर आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली गिरते ही हुए भीषण धमाके और कड़कती रोशनी के कारण दंपत्ति अपने घर के आंगन में ही बेहोश होकर गिर पड़े। ​हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरवाही पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में दो मौतों से पसरा मातम (CG Weather Lightning Alert)

Chhattisgarh Lightning News ​एक ही परिवार में एक साथ हुई दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही कटरा ढपनीपानी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय मरवाही थाना पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join Our Whatsapp Group

ये भी पढ़ें 

  • LPG Cylinder e-KYC Ka Last Date: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, तुरंत निपटा लें ये काम…नहीं तो नहीं मिलेगा सिलेंडर! आखिरी मौका आज
  • Mumbai Ganpati idol Accident: राजधानी में बड़ा हादसा, देखते ही देखते जमीन पर गिरी बप्पा की विशाल प्रतिमा, मची भगदड़… इतने लोगों की मौत
  • Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बदरा

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से हादसा कहां हुआ?

उत्तर:   यह हादसा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा ढपनीपानी गांव में हुआ।

प्रश्न 2:  आकाशीय बिजली गिरने से कितने लोगों की मौत हुई?

उत्तर:   हादसे में पति-पत्नी मंगल सिंह और बिरस्पतिया बाई की मौत हो गई।

प्रश्न 3:  हादसा कैसे हुआ?

उत्तर:   बताया जा रहा है कि तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान अचानक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दंपत्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

प्रश्न 4:  क्या दोनों को अस्पताल ले जाया गया था?

उत्तर:  हां, परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से CHC मरवाही पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रश्न 5:  आकाशीय बिजली के दौरान क्या सावधानी रखनी चाहिए?

उत्तर:  गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और संभव हो तो सुरक्षित पक्के भवन के अंदर रहें।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.