Chhatron Ki Goonj Indore Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 19 सितंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर आएंगे। राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी ने X पर एक वीडियो जारी करके छात्रों से कहा कि वे वीडियो बनाकर अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं।
Rahul Gandhi ने बताया छात्रों की गूंज का मकसद !#RahulGandhi#ChhatronKiGoonj#Congress#Youth#Education@RahulGandhi@INCMP@INCIndiapic.twitter.com/cyoqqUbXqY
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 10, 2026
19 सितंबर को इंदौर में छात्रों की गूंज
सांसद राहुल गांधी ने X पर लिखा कि मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के Gen Z, आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj) के माध्यम से मैं अलग-अलग शहरों में आपसे मिलकर आपकी चुनौतियां समझ रहा हूं। इसी मुहिम के साथ 19 सितंबर को मैं फिर आपके बीच, इंदौर में रहूंगा।
वीडियो बनाकर राहुल गांधी तक पहुंचाएं अपनी बात
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे लिखा कि इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी जरूरी है। राहुल गांधी ने X पोस्ट में एक लिंक दी, जिस पर छात्र वीडियो बनाकर अपनी बात उन तक पहुंचा सकते हैं।
Link -https://rahulgandhi.in/awaazbharatki/chattronkigoonj?lang=en
इंदौर में 5वां छात्रों की गूंज कार्यक्रम
छात्रों की समस्याएं सुनने और सुझाव लेने के लिए राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर रहे हैं। अब तक देहरादून, कोटा, प्रयागराज और पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम हो चुके हैं। 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम हुआ था।
'देश के हर छात्र की आवाज, दर्द और राय सुना जाना जरूरी'
राहुल गांधी छात्रों की गूंज मुहिम के तहत अलग-अलग शहरों में छात्रों से मिलकर उनकी चुनौतियों को समझ रहे हैं। इसी सिलसिले में 19 सितंबर को इंदौर (Indore Chhatron Ki Goonj) में छात्रों के बीच रहेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि व्यवस्था में बदलाव के लिए देश के हर छात्र की आवाज, उनका दर्द और उनकी राय को सुना जाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं और छात्रों से अपनी समस्याएं और सुझाव शेयर करने की अपील की।
लेखक
![]()