July 24, 2026

Chhatagarh Two Students Swept Away: छातागढ़ में डूबे दो स्टूडेंट्स.. दोस्तों के साथ पहुंचे थे जन्मदिन मनाने, NDRF ने शुरु किया खोजी अभियान लेकिन नहीं मिली कामयाबी

Chhatagarh Two Students Swept Away: दुर्ग में जन्मदिन मनाने गए दो बच्चे नदी में तेज बहाव में बहे, शनिवार सुबह एसडीआरएफ सर्च अभियान चलाएगी।

Chhatagarh Two Students Swept Away: छातागढ़ में डूबे दो स्टूडेंट्स.. दोस्तों के साथ पहुंचे थे जन्मदिन मनाने, NDRF ने शुरु किया खोजी अभियान लेकिन नहीं मिली कामयाबी

Chhatagarh Two Students Swept Away || Image- IBC24 News File

Modified Date: July 25, 2026 / 12:03 am IST

Published Date: July 25, 2026 12:01 am IST

HIGHLIGHTS

  • जन्मदिन मनाने गए दो बच्चे नदी में बह गए।
  • देर रात तक तलाश, दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।
  • शनिवार सुबह एसडीआरएफ चलाएगी सर्च अभियान।

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जन्मदिन मनाने गए दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद नदी में नहाने उतरे दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। (Chhatagarh 2 Students Swept Away) देर शाम तक उनकी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। अब आज सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

नहाने उतरे और बह गए

जानकारी के मुताबिक़, दुर्ग के उरला इलाके के कुछ दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए छातागढ़ पहुंचे थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाम करीब 4 बजे दो बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान पानी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले गया। किनारे पर मौजूद उनके तीसरे दोस्त ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते वह सफल नहीं हो सका।

घंटों तक छिपाते रहे बात

हादसे के बाद घबराए बच्चों ने पहले अपने स्तर पर दोनों दोस्तों को काफी देर तक तलाशने की कोशिश की। जब उनका कोई पता नहीं चला, तब करीब तीन से साढ़े तीन घंटे बाद उन्होंने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। (Chhatagarh 2 Students Swept Away) सूचना मिलते ही परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और रात तक बच्चों की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रात होने और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में अंधेरा होने पर तलाश अभियान रोक दिया गया।

Join Our Whatsapp Group

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 14 वर्षीय रेहान और 12 वर्षीय आरव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_DURG_2407-DRG-DO-BACHCHE-DUBE-NF1.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_DURG_2407-DRG-DO-BACHCHE-DUBE-NF3.mp4

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की

जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली

प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज

मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  दोनों बच्चे कहां बह गए?

उत्तर:  उत्तर: दुर्ग जिले के छातागढ़ क्षेत्र में नदी के तेज बहाव में बह गए।

प्रश्न 2:  बच्चों की तलाश कब शुरू होगी?

उत्तर:  उत्तर: शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान शुरू करेगी।

प्रश्न 3:  नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान क्या है?

उत्तर:  उत्तर: उनकी पहचान 14 वर्षीय रेहान और 12 वर्षीय आरव के रूप में हुई है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

Web Title: Two Children Swept Away in River During Birthday Outing in Durg, SDRF to Launch Search Operation